कोहराम लाइव डेस्क : खाने में स्वादिष्ट आलू बुखारा काफी स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक आदि का खतरा कम हो जाता है और शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है। आलू बुखारा यानि प्लम, लीची के आकार का होता है। स्वाद में खट्टा-मीठा फल गुठलीदार होता है। प्लम में पोषक तत्व मिनरल और विटामिन पाये जाते हैं। आलू बुखारा विटामिन A,K, C कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोस्फोरस, कॉपर, आयरन, पोटैशियम और फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत है। आलू बुखारा ऐसा फल है, जिसे ताजा व सूखा दोनों तरह से खाना फायदेमंद होता है। आलू बुखारा जरूरी पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर है। जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों ठहाकों से गूंज उठा सदन, जब PM ने कहा, ‘मोदी है मौका लीजिए…’
मोटापा को कम करने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सूखा हुआ प्लम शामिल कर सकते हैं। सूखा हुआ आलू बुखारा वजन को कम करने का सबसे कारगर तरीका है। यह फाइबर का अच्छा स्त्रोत होता है, आलू बुखारा का स्नैक्स के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लम खाने से आपकी भूख नियंत्रित रहती है और वजन कम करने में सहायता मिलती है।
पाचनतंत्र की समस्या को करता है दूर
प्लम में फाइबर के कारण पाचनतंत्र को सुचारू रूप से काम करने में सहायता करता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद सोर्बिटोल और आईसेटिन पाचन तंत्र को स्वस्थ और कब्ज व अपच की समस्या को दूर करने में मददगार है।
हडि्डयों को मजबूत करने में मददगार
प्लम में मौजूद विटामिन्स के कारण यह हड्डियों को मजबूत रखने में मददगार है। प्लम में मौजूद फाइट्रोन्यूट्रिएंट्स महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में भी मददगार है। प्लम के सेवन से हड्डियां मजबूत होंगी और हड्डी फ्रैक्चर का खतरा भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें : टीचर ने 7वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कर दिया ये काम…
ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
प्लम के सेवन से ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित किया जा सकता है। यदि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो रोजाना प्लम का सेवन कर सकते हैं, इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा प्लम कोलेस्टोल स्तर को भी कंट्रोल में रखता है और बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है। इसमें मौजूद सोलियबल फाईबर आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने में मददगार होता है।
त्वचा को बनाता है चमकदार
प्लम एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है। यह त्वचा को चमकदार व स्वस्थ रखने के लिए अच्छा माना जाता है। प्लम का फेसपैक बनाकर त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे चेहरे में ग्लो आता है।








