spot_img
spot_img
spot_img

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार संदेही गुनहगार सिया गोयल का परिवार सामने आया है। बेटी पर लगे गंभीर आरोपों के बीच मां और पिता के बयान ने पूरे मामले को और भावुक बना दिया है। एक ओर मां ने कानून से भी आगे बढ़कर कड़ी सजा की मांग कर दी, तो दूसरी ओर पिता अब भी अपनी 20 साल की बेटी को मासूम मानने की कोशिश करते नजर आये। परिवार का कहना है कि जिस शादी की तैयारियों में करोड़ों रुपये खर्च होने वाले थे, उसी रिश्ते का अंत अब एक दर्दनाक हादसे और हत्या के आरोपों के बीच हो गया। सिया की मां पूजा गोयल की आंखों में आंसू थे और आवाज में दर्द। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर जांच में उनकी बेटी दोषी साबित होती है, तो उसे भी वही सजा मिलनी चाहिये जो इस अपराध के लिये सबसे कठोर हो। उन्होंने कहा,”अगर मेरी बेटी गलती की है, अगर वह दोषी पाई जाती है, तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिये, जहां से केतन को फेंका गया था।” यह बयान सुनकर हर कोई हैरान रह गया। एक मां का अपनी बेटी के खिलाफ इतना कठोर रुख इस पूरे मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

5 करोड़ की शादी, सब कुछ बिखर गया’

पूजा गोयल ने बताया कि परिवार इस रिश्ते को लेकर बेहद खुश था। दोनों परिवारों के बीच आत्मीय संबंध बन चुके थे और शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। उन्होंने कहा कि केतन का परिवार सिया को बेहद प्यार करता था। जन्मदिन समारोह से लेकर शादी की तैयारियों तक, हर कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जा रहा था। परिवार ने उदयपुर के एक शानदार रिजॉर्ट में शादी की तैयारी की थी, जहां करोड़ों रुपये खर्च होने थे। परिजनों के अनुसार उदयपुर के चर्चित रिजॉर्ट में शादी का आयोजन प्रस्तावित था। करीब 3 करोड़ रुपये रिजॉर्ट और आयोजन पर खर्च होने थे, वहीं, पूरे विवाह समारोह का बजट लगभग 5 करोड़ रुपये तय किया गया था। लेकिन जिस घर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अब मातम और सवालों का सन्नाटा पसरा हुआ है।

‘सिया ने कभी शादी को लेकर नाराजगी नहीं जताई’

मां का कहना है कि सिया ने कभी भी इस रिश्ते को लेकर कोई असहमति या परेशानी जाहिर नहीं की। उन्होंने कहा,”अगर उसे कोई दिक्कत होती तो वह हमसे जरूर बात करती। सगाई के बाद वह ज्यादातर केतन से ही बात करती थी। उसने कभी नहीं कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती।” मां ने यह भी कहा कि परिवार को कथित तौर पर चेतन नाम के किसी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

पिता बोले, ‘क्या 19 साल की लड़की ऐसा कर सकती है?’

वहीं सिया के पिता प्रवीण गोयल का दर्द कुछ अलग था। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिये, लेकिन उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनकी बेटी ऐसा कुछ कर सकती है। उन्होंने कहा, “सिया सिर्फ 19 साल की है। क्या इतनी छोटी उम्र की लड़की ऐसा कर सकती है? मुझे उस पर लगे आरोपों पर यकीन नहीं हो रहा।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर जांच में बेटी दोषी साबित होती है, तो उसे भी कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिये।

‘हमने बेटा खो दिया…’

बात करते-करते प्रवीण गोयल भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि केतन केवल होने वाला दामाद नहीं था, बल्कि परिवार का हिस्सा बन चुका था। “हमने सिर्फ एक रिश्ता नहीं खोया, हमने एक बेटा खो दिया है। वह बहुत अच्छा, संस्कारी और होनहार लड़का था।” उनकी आंखों में उस अधूरे रिश्ते और बिखरे सपनों का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। परिवार भी यही कह रहा है कि अंतिम सच जांच के बाद ही सामने आयेगा। लेकिन इतना जरूर है कि जिस शादी के कार्ड छपने वाले थे, वहां अब सवालों, आरोपों और आंसुओं की कहानी लिखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

इसे भी पढ़ें : सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

इसे भी पढ़ें : गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

इसे भी पढ़ें : तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

इसे भी पढ़ें : झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...