- कैसी पहेली है जिंदगी, कभी तो हंसाये, कभी ये रुलाये और…
कोहराम लाइव डेस्क : जिंदगी जीने के लिए है। एक तो कम जिंदगानी, उससे भी कम है जवानी। प्यार ले, प्यार दे। जिंदगी में न सुख स्थायी है, न दुख हमेशा के लिए आता है। न सुख की भूख सार्थक है, न दुख की चिंता। वाकई जिंदगी ऐसी पहेली है, जो कभी हंसाती है, कभी रुलाती है और कभी हंसने और रोने का मर्म समझा देती है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में जिंदगी से प्यार करना चाहिए और हर किसी को सकारात्मक संदेश देकर जिंदगी पर यकीन को मजबूत करने की कोशिश करनी चाहिए। 4 फरवरी कैंसर दिवस है। इस दिवस पर कैंसर से जूझ रहे लोगों के प्रति अपनापन और हार्दिक लगाव ही इलाज की पहली सीढ़ी है।
इसे भी पढ़ें :कैंसर से बचना है तो छोड़ें बीड़ी-सिगरेट, जानें आसान तरीके
टूटने से बचाना है पहली जिम्मेदारी
हमने ऐसी कई फिल्में देखी होंगी, जिसमें नायक या नायिका की कहानी का दुखद अंत कैंसर की बीमारी से होता है। ऐसी फिल्में देखकर भावुक होना स्वाभाविक है, लेकिन कैंसर की हकीकत इससे भी ज्यादा भयावना है। सबसे पहले जो व्यक्ति इस बीमारी से जूझ रहा है, वो शारीरिक रूप से बीमार होने से पहले मानसिक रूप से टूट जाता है। ऐसा होने से कैंसर पीडि़त को बचाना समाज की पहली जिम्मेदारी है।
इसे भी पढ़ें : रांची के DC और SSP ने लिया कोविड का टीका, कहा-अफवाहों पर ध्यान न दें
चिंता से कम होती है ठीक होने की उम्मीद
यह सही है कि कैंसर पीडि़त को हर पल इस बात की चिंता सताती रहती है कि वह जीवन से दूर जा रहा है। कभी-कभी तो पहली या दूसरी स्टेज पर होने के बाद भी बार-बार इस बीमारी के बारे में सोचते रहने से उसके ठीक होने की उम्मीद भी कम होती जाती है। ऐसे में कैंसर से जूझ रहे लोगों को मानसिक मजबूती के साथ प्यार और अपनेपन की भी जरुरत होती है।
इसे भी पढ़ें :रोजाना भीगे चने खाएं, Digestive System को बनाएं Strong
कैंसर पीड़ित के चेहरे पर लाएं मुस्कान
इस साल विश्व कैंसर दिवस की थीम जीवन के प्रति एक सकारात्मक नजरिया देती है। इस वर्ष कैंसर जागरूकता अभियान की थीम ‘आई एम, एंड आई विल’ है। मतलब ‘मैं हूं और मैं रहूंगा’ रखी गई है। थीम यह प्रचारित करती है कि किसी व्यक्ति के कार्य कैसे प्रभावी हो सकते हैं। यह दिखाता है कि हर क्रिया कैंसर से लड़ने के लिए मायने रखती है। “यह वर्ष सहयोग और सामूहिक कार्रवाई की हमारी स्थायी शक्ति की याद दिलाता है। जब हम एक साथ आने का विकल्प चुनते हैं, तो हम वह हासिल कर सकते हैं, जिसकी हम इच्छा करते हैं। यानी कैंसर के बिना एक स्वस्थ, उज्ज्वल दुनिया। ऐसे में आपके आसपास भी कोई ऐसा व्यक्ति है, जो कैंसर से लड़ाई लड़ रहा है, तो आप छोटे-छोटे प्रयास करके उसके जीवन में रंग भरकर उसके चेहरे पर एक मुस्कान ला सकते हैं।












