spot_img
spot_img
spot_img

Night terror से बच्‍चों को बचाएं, जानें लक्षण और बचाव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : यदि आपका बच्‍चा रात में ठीक से नहीं सो पाता है, तो यह उसकी सेहत के लिए खतरनाक है। यह नाइट टेरर या स्‍लीप टेरर है। कुछ लोग नाइट टेरर को और बुरे सपनों को एक ही समझते हैं। वास्‍तव में Night terror बुरे सपनों तक ही महदूद नहीं है। आमतौर पर जब बुरे सपने देखने के बाद बच्‍चे डरकर या रोकर जाग उठते हैं, लेकिन थोड़ी देर में शांत होकर सो भी जाते हैं। जबकि नाइट टेरर, नाइट मेयर यानि बुरे सपनों से काफी ज़्यादा डरावना होता है। इसलिए इससे बच्‍चों को बचाना जरूरी है। तो आज आपको रूबरू कराते हैं नाइट टेरर के लक्षण और बचाव से।

कौन सी बला है यह नाइट टेरर

नाइट टेरर आमतौर पर नींद के शुरुआती घंटों में होते हैं, जब बच्चा गहरी नींद में नहीं जाता है। यही कारण है कि बच्चा रात के नाइट टेरर के दौरान आंशिक रूप से जाग रहा होता है। वह चिल्ला सकता है, रो सकता है या हिंसक कार्रवाई कर सकता है, जैसे अपने हाथों और पैरों को जोर से मारेगा। यह एक टेरर की स्थिति हैं लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि जागने के बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़ें : मुंह से सांस ना लें बच्‍चे, Health के लिए खतरा

क्‍या हैं महत्‍वपूर्ण कारण

कुछ डरावना देखना या बुरे सपने, तनाव, थकान और दवाई। ये सामान्य कारण हैं, लेकिन समस्या गहरी हो सकती है, जो बच्चे के मस्तिष्क को गहरी नींद में जाने से रोक रही है।

क्‍या हैं महत्‍वपूर्ण लक्षण

  • अजीब भावों के साथ डर लगना ।
  • चिल्लाना, चीखना और बुरी तरह से रोना।
  • तेजी से सांस लेना और अत्यधिक पसीना आना।
  • अंगों को आक्रामक तरीके से हिलाना।
  • आँखें खोलकर भी सबको नजरअंदाज करना।
  • नींद में चलना।

इसे भी पढ़ें : बिना क्लच दबाए बदला गियर तो होंगे ये नुकसान

ये हैं बचाव के महत्‍वपूर्ण टिप्‍स 

  •  सामान्‍यत: बच्चे नाइट टेरर का अनुभव करने के तुरंत बाद सो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका दिमाग अभी अस्थिर स्थिति में है। बच्‍चे को स्‍वयं जागने दें।
  • टेरर के बाद या चिल्लाने के बाद आप जानते हैं कि बचा डर गया है। आप बच्चे को जगाएं और उसे दिलासा दें। उसे गले लगाकर उसके सिर को सहलाएं, इससे वह सुरक्षित महसूस करेगा।
  • बच्चे के सोने वाले कमरे की रोशनी कम रखें। इसके लिए स्वप्निल लाइट के साथ नाइट लैंप का उपयोग कर सकते हैं।
  • बच्‍चे के सोने वाले पर्यावरण को शांत रखें।
  • सोने से पहले बच्चे को पेशाब करवाएं, ताकि उसका मूत्राशय भरा न रह जाए।
  • बच्चे को खाली पेट सोने न दें। सोने से पहले उसे कुछ खिलाएं।

इसे भी पढ़ें :  मत फेंकिए आलू के छिलके, जानिए इनके फायदे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...