RANCHI : अगले साल से लोहरदगा स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का रूकना शुरू हो जायेगा। वहीं लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन में बोगी बढ़ाई जायेगी। इसके लिये सारी तैयारी शुरू कर दी गई है। रांची रेल मंडल के DRM प्रदीप गुप्ता ने अधिकारियों की एक टीम के साथ मंगलवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। DRM ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे सभी काम को तय समय पर पूरा कर लेने का को कहा है। संभावना है कि अगले साल जून माह से लोहरदगा में राजधानी ट्रेन का ठहराव शुरू हो जायेगा।
DRM प्रदीप गुप्ता ने मीडिया से कहा कि लोहरदगा- रांची मेमू ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। DRM ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन में साफ-सफाई, क्वार्टर निर्माण, सुरक्षा, कंट्रोल रूम एवं टिकट काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य चल रहा है। रांची से लोहरदगा और लोहरदगा से टोरी के बीच में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन का निर्माण किया जा रहा है। तीन लाइनों का निर्माण किया जा रहा है। ताकि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। यह भी गौर किया जा रहा कि लूप लाइन की कमी से ट्रेनों के परिचालन में देरी नहीं हो। उन्होंने कहा कि जून 2023 तक लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :पहली बार किसी राष्ट्रपति का भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू में हुआ आगमन, क्या बोल गईं … देखें
इसे भी पढ़ें :हाथियों की गरज से खौफ में बीती सारी रात, देखें क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें :Jacqueline Fernandez को पटियाला हाईकोर्ट से मिली राहत
इसे भी पढ़ें :किरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, Mumbai Indians के बैटिंग कोच नियुक्त
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ, BSF के DG ने जताई चिंता








