spot_img

मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhavna Thakur) : “बहुत जतन और लाड़-दुलार से बिटिया को पाले पोशे थे, एक दोस्त के कहने पर उसका निकाह भी तौहिद अंसारी से इसी साल करवाये। तौहिद अपने मां-बाप का इकलौता संतान है। लोगों ने कहा कि अच्छा और मेहनती लड़का है, इस वजह से इसी साल 3 मार्च को बिटिया गुलशन परवीन का हाथ तौहिद को देकर विदा किये। कुछ दिन सब ठीक-ठाक रहा। उसके घर में प्लास्टर तक नहीं हुआ था। तब 50 बोड़ा सीमेंट भिजवा कर उसके घर का प्लास्टर तक करवा दिये। अचानक दामाद बाबू की नीयत में खोट आ गई। उसे बहुत समझाये, बाबू ठीक से रहो,  फिकिर मत करना, बहुत जल्द 10 डिसमिल जमीन पर दुकान बनवा तूझे दे देंगे। कमा-खा परिवार संग खुश रहना। पर वो 5 लाख रुपये नकद का डिमांड कर दिया। जब डिमांड पूरा नहीं हुआ तो तौहिद और उसके मां-बाप उनकी बिटिया पर जुल्मों-सितम ढाने लगा। आज उनकी बिटिया गुलशन परवीन को मार कर रूम के अंदर छत के हुक में टांग दिया।” यह कहना है सईद अंसारी का। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के बना कनाडू गांव में रहनेवाले सईद अंसारी ने कहा कि आज दिन में उनकी बिटिया अपने मायके भी आई थी, पर दामाद बाबू उसे मारते-पीटते अपने साथ अपने घर ले गया। दिन के 5.30 बजे भतीजे से पता चला कि गुलशन को मारकर टांग दिया गया है। वो भागे-भागे उसके ससुराल पहुंचे। ससुराल वाले घर से भाग चुके थे। घर में कोई नहीं था। बिटिया का बेड रूम अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ कर अंदर झांके तो मानो उन्हें काठ मार गया। सईद का इल्जाम है कि उनकी बेटी गुलशन परवीन को मार कर उसे छत के एक हुंक में टांग दिया गया। बिटिया का पूरा बदन ठंडा पड़ा था। बदन में कोई हलचल नहीं थी। सईद अंसारी ने पिठोरिया थाने में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने दहेज हत्या का इल्जाम लगाया है। पुलिस ने फरार तौहिद अंसारी की मां जैनब खातून और उसके बाप मजलूम अंसारी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। तौहिद का घर पिठोरिया के कोलया कनाडू गांव में है। वहीं इस कांड में तफ्तीश कर रहे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि गुलशन परवीन को इतना टार्चर किया गया कि उसे जीने नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर में RAF और CRPF को झोंका गया…

इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन दहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, क्या बोल गये भाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, इंसास का चोर CRPF का जवान निकला

इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर में कमल देव की बम मारकर हत्या, गुस्साये लोग सड़क पर उतरे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।