spot_img

पहली बार किसी राष्ट्रपति का भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू में हुआ आगमन, क्या बोल गईं … देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्‍थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को दिल्‍ली से रांची पहंचीं। उसके बाद सीधे खूंटी जिला स्थित भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु पहुंचीं। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सेना के हेलीकाप्टर से उलिहातू, खूंटी के लिए रवाना हो गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ट्वीट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा – जोहार झारखंड! राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं! मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें।

 

CM हेमंत सोरेन का ट्वीट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उपस्थिति में पावन जन्मस्थली उलिहातु में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सौभाग्य मिला। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! जय जोहार! जय आदिवासी!

PM मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी को शत-शत नमन। #JanjatiyaGauravDivas

राज्यपाल रमेश बैस का ट्वीट

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट कर लिखा- झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मैं आप सभी के खुशहाल जीवन एवं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ।

 राष्‍ट्रपति ने जनजातीय गौरव दिवस की दी बधाई

एक अन्य ट्वीट  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा- जनजातीय गौरव दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाइयों और बहनों को मैं बधाई देती हूं! जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कठिन परिश्रम से राष्ट्र के जीवन को समृद्ध किया है। उनकी जीवनशैली, विश्व समुदाय को प्रकृति के संवर्धन की शिक्षा प्रदान करती है।

राज्यपाल ने जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं

एक अन्य ट्वीट में राज्पाल रमेश बैस ने कहा- देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें :मजदूर पापा गिरकर मर गये, माथा खराब है बेटे का… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची की डॉ आकांक्षा को भुवनेश्वर में मिला बड़ा सम्मान…

इसे भी पढ़ें :सलवार पेड़ पर टंगा मिला, एक जवान लड़की का क्या किया हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों से मिली द्रौपदी मुर्मू, बोली ‘लाइफ इज वन वे ट्रैफिक’ 

इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :धमाके से दहला इस्तांबुल, छह की दर्दनाक मौत…देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...