spot_img
spot_img
spot_img

इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI (BHAVNA/ARTI) : दोनों के मन की कुंडली में शक का एक ही कीड़ा कुलबुला रहा था। ममता को शक था कि उसके पति अमित का किसी और के साथ चक्कर है, वहीं अमित का शक कुछ ज्यादा ही गहरा था। वह जब कभी अपनी अबोध बेटी आदया कुमारी को देखता, तब उसके आंखों में किसी और एक शख्स का भी चेहरा रक्स करने लगता था। वह अंदर से घूटते रहता था। उसे शक था कि यह बेटी उसकी नहीं है। उसकी पत्नी ममता की कोख से जन्मी बेटी का बाप कोई और है। दोनों में इतनी तकरार बढ़ गई कि फैसला जुदाई पर आ गई। ममता तलाक की अर्जी लेकर कोर्ट चली गई। दोनों का कोर्ट में कॉउसलिंग किया गया। मासूम बच्ची की दुहाई दी गई, नतीजा दोनों साथ रहने को मान गये। ममता ने कोर्ट से अपनी अर्जी वापस ले ली। कुछ दिन ठीक-ठाक रहा। फिर दोनों में कलह शुरू हो गया। अबकी बार अमित अपनी पत्नी ममता को छोड़ देने की जिद पर अड़ गया। ममता का मन बदल चुका था। वह ठान ली थी कि डोली यहां से तो अर्थी भी अमित के घर से ही। ममता तलाक देने से साफ मना कर दी। दोनों बीते 27 अक्टूबर को लातेहार से रांची आ गये। रांची में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 में भाड़े के एक मकान में आकर रहने लगे। यहां भी दोनों कई बार भिड़े। एक दूसरे के चरित्र पर तोहमत लगाते उनकी जिंदगानी बीत रही थी। अचानक 4 नवम्बर को बेटी आदया गायब हो जाती है। वह अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी वहां से गुम हो गई। 14 माह की बेटी आदया जब घर के बाहर नहीं दिखी तो मां का मन बेचैन हो गया। उसने तुरंत अमित को फोन किया। जवाब में अमित ने कहा कि अभी वह हरमू इलाके में है। लौट रहा है घर। थोड़ी देर दोनों पति-पत्नी मिलकर बेटी को इधर-उधर खोजे, पर उसका कुछ पता नहीं चला। ममता की जिद पर अमित उसके साथ जगन्नाथपुर थाना पहुंचे। थानेदार अरविंद कुमार सिंह को सबकुछ बताया। तेज-तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर समझे जाने वाले अरविंद कुमार सिंह को अमित पर शक हो गया। उसका बयान विरोधाभाष आने लगा। चाहे कांड कोई हो, पुलिस शक की बुनियाद पर ही अनुसंधान शुरू करती है और किसी नतीजे तक पहुंच जाती है। ठीक ऐसा ही हुआ। पुलिस ने किडनैपिंग केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अमित को कई मर्तबा थाने में तलब किया गया। टेक्निकल सेल की मदद ली गई। अमित द्वारा दिये गये बयान और उसके मोबाइल के लोकेशन में बहुत फर्क पाया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने किडनैपिंग मासूम आदया को खोज निकालने के लिये एक SIT का गठन किया। हटिया DSP राजा मित्रा की देखरेख में पुलिस की जांच दिशा और दशा बदल गई। आदया के पिता अमित कुमार से ही पुलिस अपने स्टाईल में पूछताछ शुरू कर दी। अमित टूट गया। उसने आदया के गायब होने के पीछे छुपे राज जब उगला तो पूछताछ कर रहे सारे पुलिस अधिकारी का माथा ठनक गया। अमित की निशानदेही पर धुर्वा डैम में गोताखोरों को लगाया गया। NDRF की टीम को भी बुलाया गया। कुछ घंटे के प्रयास में ही मासूम आदया की डेड बॉडी को खोज निकाला गया।

अमित ने अपने इकबालिया बयान में पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी ममता से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उनके रिश्ते बिगड़ने लगे। मामला तलाक तक पहुंच गया। बेटी उसकी राह की कांटा बनी हुई थी। वहीं उसे यह भी शक था कि आदया उसकी बेटी नहीं। इसके बाद ही उसने आदया को हटाने का खतरनाक मन बना लिया। बीते 4 नवम्बर को वह अपनी बीवी ममता और बेटी आदया कुमारी को लेकर बाइक से लेकर निकला। मेन रोड में सुजाता तक आया। यहां से फिर वापस घर लौट गया। उसने ममता से कहा कि ऑफिस से काम आ गया, जाना पड़ेगा। वह रातू रोड में एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। बीवी और बेटी को घर पहुंचा वह खुद बाइक से निकल गया। DPS स्कूल के पास से पुनः घर लौट गया। घर के बाहर आंगन में बेटी खेल रही थी। उसने चुपके से आदया बेटी को उठाया और बाइक से निकल पड़ा। उस वक्त दिन के 4 बज रहे थे। सवा चार बजे के करीब बेटी को लेकर धुर्वा डैम पहुंच गया। थोड़ी देर बेटी को अपनी गोद में लेकर उससे खेलता रहा। रह-रह कर उसे गोद में उछालता भी रहा। फिर अचानक बेटी को डैम में जिंदा फेंक दिया। 14 माह की आदया को तबतक निहारता रहा जबतक कि वह डूब नहीं गई। पानी का बुलबुला शांत पड़ते ही वह समझ गया कि बेटी आदया भी सदा के लिये खामोश हो गई है। वह वहां से निकल गया। इधर, देर शाम तक बेटी आदया जब घर के बाहर नहीं दिखी तो मां ममता ब्याकुल हो गई। उसने अमित को फोन किया। इसके बाद उसने ऐसा हाव-भाव दिखाया कि ममता को उसपर शक ना हो। वह ममता के साथ थाना गया, पर बच न सका।

इसे भी पढ़ें :अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनानी पड़ेगी पुरानी परंपरा : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :जम्‍मू में दबोचा गया अलकायदा का एक आतंकी, ग्रेनेड बरामद

इसे भी पढ़ें :Nucleus Mall के मालिक विष्णु अग्रवाल को ED का समन

इसे भी पढ़ें :पॉश इलाके में सेज सजाती थी यह हाई-फाई कॉल गर्ल… देखें

इसे भी पढ़ें :कबाड़ी दुकान में लगी भयानक आग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बूढ़ा पहाड़ में सिलेंडर बम…देखें

इसे भी पढ़ें :सजा विशेष दीवान, निकली शोभा यात्रा… नजारा अद्भुत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...