Lohardaga : नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अब लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर भी रूकेगी। हफ्ते में दो दिन रविवार और गुरुवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट के लिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रूकेगी। रेलवे की तरफ से तमाम तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। राजधानी के आने-जाने को लेकर लोहरदगा रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 को तैयार किया गया है। वहीं फुट ओवर ब्रिज भी बनाया गया है। आगामी 13 अगस्त से राजधानी एक्सप्रेस लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर रूकेगी। रेलवे की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रांची और लोहरदगा के बीच साल 1913 में रेल सेवा की शुरुआत हुई थी। छोटी लाइन से लेकर बड़ी लाइन और अब राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के बीच लोहरदगा में रेल ने 110 साल का सफर तय किया है। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की खबर से लोहरदगा के लोगों में खुशियां छाई हैं। लोहरदगा के रेल के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है।
इसे भी पढ़ें : चोरी कर चला रहा था क्रशर, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : जलमीनार के उखाड़ने पर गांव वालों का गुस्सा झलका सड़कों पर… देखें
इसे भी पढ़ें : बदल रहा झारखंड, जारी रहेगा बदलाव : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : मां और बीवी के लफड़े में का’तिल बना बेटा… जानें
इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जमशेदपुर का यह इलाका…
इसे भी पढ़ें : धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Samsang Galaxy F34 5G स्मार्टफोन… जानें
इसे भी पढ़ें : बैंक में निकली वैकेंसी, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई…
इसे भी पढ़ें : PLFI को फिर झटका, हथियार के साथ धराये इतने…
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, नोटिफिकेशन जारी…
इसे भी पढ़ें :दिल्ली AIIMS में मचा हड़कंप, देखें क्यों










