UP : यूपी के कानपुर में एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इल्जाम है कि बेटे ने ही अपनी बेवा मां को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला। पुलिस ने हत्यारे बेटे अजय को अरेस्ट कर लिया है। बेटे ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि “उसकी पत्नी रोशनी और मां में आये दिन कलह होते रहता था। कल भी जब मैं ऑफिस से घर लौटा तो दोनों सास बहु में खटपट हो रही थी। उनके झगड़ों ने आजिज होकर गुस्से में मां से सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया।” जिससे लहूलुहान मुन्नी देवी गेट के पास ही गिर पड़ी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मुन्नी देवी का घर नौबस्ता की राजीव नगर कॉलोनी में है। वह यहां अपने मंझले बेटे-बहु और छोटे बेटे के साथ रहा करती थी। जबकि बड़ा बेटा विजय उसी मोहल्ले में एक किराये के मकान में अपने बीवी बच्चों के साथ रहता था।
मामले में पुलिस बहु को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पूछताछ के दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बहु रोशनी अक्सर अपनी बूढ़ी सास के साथ बुरा बर्ताव करती थी। वहीं इस काम में बेटा भी पत्नी का साथ देता था। पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात में जुटी है। घटना के बाद से मृतका मुन्नी देवी की शादीशुदा बेटी लता और छोटे बेटे राजीव का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जमशेदपुर का यह इलाका…
इसे भी पढ़ें : धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Samsang Galaxy F34 5G स्मार्टफोन… जानें
इसे भी पढ़ें : बैंक में निकली वैकेंसी, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई…
इसे भी पढ़ें : PLFI को फिर झटका, हथियार के साथ धराये इतने…
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, नोटिफिकेशन जारी…
इसे भी पढ़ें :दिल्ली AIIMS में मचा हड़कंप, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :3 IPS सहित 8 पुलिस अधिकारी का तबादला, देखें लिस्ट








