spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जलमीनार के उखाड़ने पर गांव वालों का गुस्सा झलका सड़कों पर… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Giridih (Anand Barnwal) : पूरे गांव में पीने का पानी नहीं था, हर किसी को नदी, तालाब या पोखर से पानी लाकर पीना पड़ता था। कई ऐसे भी थे, जिन्हें कोसों दूर जाकर पानी का मटकी माथे पर ढोकर लाना पड़ता था। आदिवासी बहुल गांव के लोग पानी के लिये तरस गये थे। गांव के मुखिया जानकी यादव ने गांव में आम सभा कर लोगों को जगाते हुये ”हर घर नल जल योजना” के बारे में बताया। सबकी मर्जी से चंदवा पहरी गांव में जलमीनार बनाया गया। घर-घर पानी मिलने की खुशी गांव के हर किसी के चेहरे पर झलकने लगी, पर जलमीनार को उखाड़ दिया गया, वहीं  सोलर टंकी मोटर को जब्त कर लिया गया। आदिवासी समाज के कुछ लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें खूब भला-बुरा कहा गया। उनपर झूठे केस लाद दिये गये। चंदवा पहरी गांव गिरिडीह के खाटपोंक पंचायत में पड़ता है। यह इल्जाम सांसद प्रतिनिध मनोज यादव का है।

गांव

वहीं, लोगों का दुखड़ा जान-सुन गांव वालों का गुस्सा आज सड़कों पर देखने को मिला। गिरिडीह के तीसरी प्रखंड से वन विभाग के रेंजर अनिल कुमार एवं DFO प्रवेश अग्रवाल की शव यात्रा निकाली गई। सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्त्ता तिसरी गांधी मैदान से गांव रोड होते हुये वापस तिसरी चौक लौट आये। रास्ते भर रेंजर अनिल कुमार हाय-हाय, DFO हाय-हाय.. फर्जी मुकदमा वापस लो, मुर्दाबाद-मुर्दाबाद.. इन दोनों अधिकारियों को बर्खास्त किया जाये… जैसे नारे लगाये गये। चौक पर शव यात्रा को पांच बार घुमाकर पुतला फूंका गया।

ये रहे मौजूद

मौके पर सांसद प्रतिनिधी मनोज यादव, खाटपोंक मुखिया जानकी यादव, चंदोरी मंडल अध्यक्ष रविंद्र पंडित, सांसद प्रतिनिधी सुनील साव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील शर्मा, किशुन यादव, नरेश यादव, अनासियास हेमब्रॉम, अजय यादव, बिजय यादव, लक्ष्मण मोदी, रामचंद्र यादव, संदीप शर्मा, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और गांववाले मौजूद थे। वहीं, इस बारे में खबर लिखे जाने तक वन विभाग के संबंधित अधिकारियों ने अपना कोई पक्ष नहीं रखा।

इसे भी पढ़ें : बदल रहा झारखंड, जारी रहेगा बदलाव : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 को मिलेगी अलग पहचान : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...