spot_img
spot_img
spot_img

बदल रहा झारखंड, जारी रहेगा बदलाव : सीएम हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड बदल रहा है। बदलाव का यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा,  जब तक झारखंड विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा नहीं हो जाता। देश तभी मजबूत बनेगा, जब राज्य मजबूत होगा और राज्य की मजबूती के लिए गांव का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। मौका था बोकारो में योजनाओं के शिलान्यास और परिसंपत्तियों के वितरण का। सीएम ने बोकारो को 292 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार रुपए की 62 योजनाओं की सौगात दी। वहीं, 11 हजार 186 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 90 लाख 66 हजार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया। सीएम ने कहा कि किसानों और मजदूरों के हित को केंद्र में रखकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। झारखंड को एक सशक्त और मजबूत राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

अपने शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बना रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की भूमि रही है। देश की आजादी के खातिर यहां के कई वीरों ने अपनी कुर्बानी दे दी तो अलग झारखंड राज्य के संघर्ष में भी हजारों हजार लोग वर्षों तक आंदोलन करते रहे ।अब हमें अपने वीरो – शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाना है और इस दिशा में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है।

युवा पीढ़ी को दे रहे संबल

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाली पीढ़ी शिक्षित हो। युवा पीढ़ी अपने पैरों पर खड़ा हो सके। इसके लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संबल देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जो विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखें। आपकी पढ़ाई से लेकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों और मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज के लिए सरकार सारा खर्च देगी।

राज्य में बारिश और बुवाई पर पूरी नजर

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले वर्ष भी  सुखाड़ की स्थिति पैदा हुई। इस वर्ष भी अपेक्षा के अनुरूप बारिश अब तक नहीं हुई है ऐसे में एक बार फिर सुखा की आशंका बन सकती है ऐसे में राज्य में हो रही बारिश और फसलों की बुवाई का लगातार आकलन कर रहे हैं और जल्द ही किसानों के हित में ठोस निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन के कुछ हिस्से में फलदार पौधे लगाएं।

सीएम हेमंत

15 लाख से ज्यादा हरा राशन कार्ड धारियों को खुले बाजार से अनाज खरीद कर दे रहें हैं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने बल पर 15 लाख से ज्यादा हरा राशन कार्ड धारियों को खुले बाजार से अनाज खरीद कर उनके बीच वितरित कर रही है। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और परित्यक्ताओं को पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। हड़िया- दारू बेचने वाली महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जा रहा है। सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लड़कियों को पढ़ाई के लिए सरकार राशि उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जो समाज के विभिन्न वर्गों और तबकों के विकास को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है।

बोकारो में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, डुमरी विधानसभा क्षेत्र में नेतरहाट की तर्ज पर बनेगा स्कूल

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बोकारो में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। यह कॉलेज दिवंगत जगरनाथ महतो के नाम नाम पर होगा। डुमरी विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, आवासीय विद्यालय, आवासीय बालिका विद्यालय और आईटीआई कॉलेज के अलावा नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर एक विद्यालय का  निर्माण कराया जाएगा।

सीएम हेमंत

कई योजनाओं की मिली सौगात

सीएम हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर 292 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार रुपए की 62 योजनाओं की सौगात बोकारो जिले वासियों को दी। इसमें 18 करोड़ 14 लाख 33 हज़ार रुपए की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 274 करोड़ 39 लाख 90 हज़ार रुपए की 25 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, 11 हजार 186 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 90 लाख 66 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

सीएम हेमंत

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बेबी देवी, योगेंद्र प्रसाद महतो (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त), विधायक जयमंगल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, डीआईजी कन्हैया लाल मयूर पटेल और बोकारो के डीसी और एसपी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 को मिलेगी अलग पहचान : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : “रीझ रंग रसिका” में थिरकेगा पूरा झारखंड… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां-बाप के साये से वंचित प्रीति को कॉलेज ने लिया गोद, अब नहीं रूकेगी पढ़ाई…

Chatra : चतरा के सिमरिया इंटर कॉलेज ने बेलगड्डा...

जब फौजी वर्दी में गांव लौटा बेटा, चमक उठीं मां-बाप की आंखें…

Chouparan : हर मां-बाप की जिंदगी में कुछ पल...

वोटर लिस्ट से एक भी पात्र भारतीय का नाम नहीं कटेगा…

Dumka : आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर...

नेमरा से संसद तक, संघर्ष की गाथा को मिला पद्म भूषण…

Shibu Soren Padma Bhushan : यह सिर्फ एक सम्मान...

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...