Jamshedpur : जमशेदपुर में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। अपराधियों ने मनीष यादव को दो गोली मारी। वारदात को अंजाम दे अपराधी वहां से भाग निकले। बेतरह लहूलुहान मनीष वहीं गिर पड़ा। उसने अपने दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में उसे MGM हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी हालत देखते हुये उसे टाटा मेन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। यह दुस्साहासिक वारदात जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में सोमवार सुबह हुई।
घटना के बारे में प्रथम दृष्ट्या जो जानकारी मिली उसके मुताबिक, मनीष यादव आज अपने घर के बाहर खड़ा था। उसका घर रामनगर चौक के पास है। तभी 2 लोग आये और वहां महिलाओं से गाली-गलोच करने लगे। मनीष ने इसका विरोध किया। इसी पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद लोग दहशत में है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
इसे भी पढ़ें : धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Samsang Galaxy F34 5G स्मार्टफोन… जानें
इसे भी पढ़ें : बैंक में निकली वैकेंसी, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई…
इसे भी पढ़ें : PLFI को फिर झटका, हथियार के साथ धराये इतने…
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, नोटिफिकेशन जारी…
इसे भी पढ़ें :दिल्ली AIIMS में मचा हड़कंप, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :3 IPS सहित 8 पुलिस अधिकारी का तबादला, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :चंद्रयान-3 में कैप्चर चांद का पहला वीडियो, ISRO ने किया जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :पुलिस की हरकत से दुखी लोगों ने किया हंगामा, फिर पति का सरेंडर… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :अक्ल पर दखल पड़ते ही बर्बाद हो गये चार लड़के… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, किसे कौन सा पद मिला… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला रूट… जानें क्यों












