GARHWA : रविवार को एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। घटना गढ़वा रोड चोपन रेलखंड पर नगर ऊंटारी- विंढमगंज रेलवे स्टेशन के बीच हुई। घटना की सूचना मिलने पर विंढमगंज रेलवे स्टेशन के PWI एके सिन्हा के नेतृत्व में रेलवे के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे की ओर से कर्मचारी के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान बीरभूवन पाल के रूप में की गई है। मृतक बिहार के बक्सर जिले के चौसा का मूल निवासी था।
घटना के संबंध में बताया गया कि श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के पास रेलवे ट्रैक पोल नंबर 26/ 54 के पास रेलवे कर्मचारी की ओर से निरीक्षण का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच रेणुकूट से गढ़वा रोड जंक्शन की ओर जा रही मालगाड़ी ने कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कर्मचारी रेलवे में कीमैन के पद पर तैनात था।
PWI एके सिन्हा ने बताया कि
सिन्हा ने बताया कि घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। स्टेशन मास्टर आलोक अकेला ने बताया कि मालगाड़ी विंढमगंज रेलवे स्टेशन से सुबह 6:17 पर गढ़वा रोड जंक्शन के लिए रवाना की थी। गंगटी गांव के ग्रामीणों के द्वारा सुबह 6:46 पर सूचना मिली की रेलवे ट्रैक की निगरानी कर रहे कर्मचारी की मौत ट्रेन से टकरा जाने के कारण हो गई है। घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। कयास लगाया जा रहा है कि कोहरे के कारण कर्मचारी को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा।
इसे भी पढ़ें : पापा को किया मैसेज, लिखा- सॉरी मैं बहुत बड़ा गलती किया, और फिर…
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों दी जाती है शैंपू से दो बार बाल धोने की सलाह
इसे भी पढ़ें : LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा डबल फायदा, चेक करें डीटेल्स
इसे भी पढ़ें : एक ही रात दो कैब ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, सनसनी
इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ लेकर भाग गया, फिर देखिये बैंक ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : कोरोना पॉजिटिव ऐसे करेंगे वोटिंग, घर पहुंचेगा…
इसे भी पढ़ें : CM HEMANT SOREN की पत्नी कोरोना संक्रमित,परिवार के 4 समेत 5 POSITIVE
इसे भी पढ़ें :सरेराह दबंग अशोक पांडेय का मर्डर, गैंगवार की आहट, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया में ब्लास्ट,16 लोगों की दर्दनाक मौत…
इसे भी पढ़ें :अगली बार पकड़े गये तो…
इसे भी पढ़ें :नर्सिंग होम में 25 फ़ीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए रहेंगे सुरक्षित: डीसी
इसे भी पढ़ें :सीएम चन्नी के घर कोरोना की इंट्री, परिवार के तीन सदस्य मिले पॉजिटिव












