spot_img
spot_img

भारत-बांग्लादेश के बीच 55 साल से बंद रेल लिंक शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 पीएम मोदी बोले- ‘पड़ोसी पहले’ पॉलिसी में बांग्लादेश अहम

कोहराम लाइव डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने गुरुवार को भारत-बांग्लादेश वर्चुअल समिट में शिरकत की। दोनों ने संयुक्त रूप से चिल्हटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 1965 से बंद 6 में से 5 रेल लिंक फिर से शुरू हो जाएंगे। बांग्लादेश 1971 में हुए युद्ध में जीत की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी के चलते इस वर्चुअल समिट का आयोजन किया गया। मोदी ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में खूब हौसला दिखाया है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दोनों देशों के बीच अच्छा सहयोग रहा। वैक्सीन को लेकर भी भारत, बांग्लादेश की हरसंभव मदद करेगा। हमारी ‘पड़ोसी पहले’ (Neighbour First) नीति का बांग्लादेश अहम हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें :किसान आंदोलन के समर्थन में संत बाबा राम सिंह ने खुद को मारी गोली, मौत

गांधी और मुजीब से प्रेरणा लेते रहेंगे युवा

दोनों नेताओं ने ‘बंगबंधु-बापू’ डिजिटल प्रदर्शनी का इनॉगरेशन किया। मोदी ने कहा कि ये मेरे लिए गौरव की बात है कि मैंने महात्मा गांधी और शेख मुजीबुर्रहमान पर बनी डिजिटल एग्जीबिशन का उद्घाटन किया है। दोनों देशों के युवा इन महान शख्सियतों से प्रेरणा लेते रहेंगे। हसीना ने 1971 की जंग में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं भारत की सरकार और लोगों की आभारी हूं, जिनके सहयोग से हमें आजादी मिली।

इसे भी पढ़ें :दुल्‍हन लेकर लौटे दूल्‍हे से दोस्‍तों ने मांगी शराब पार्टी, मना किया तो दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

क्या है चिल्हटी-हल्दीबाड़ी लिंक

चिल्हटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक भारत और बांग्लादेश के बीच हैं। ये फिर से शुरू किया गया है। ये लिंक भारत-पाकिस्तान के बीच हुई 1965 की लड़ाई के वक्त बंद किया गया था। इस लिंक के शुरू होने से बांग्लादेश से असम, बंगाल के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो सकेगी। शुरुआत में इस लिंक का इस्तेमाल सामान लाने-जाने के लिए किया जाएगा, बाद में पैसेंजर सेवा शुरू हो सकती है।

इसे भी पढ़ें :यूपी के संभल में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 22 घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...