गढ़वा : एसपी के निर्देश पर भवनाथपुर थाना अंतर्गत कैलान गांव के धर्मवीर भुइंया को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप है।
जांच में बात सामने आई कि एक 16 वर्ष की लड़की के साथ धर्मवीर कई महीनों से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता था। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई। पीड़िता द्वारा जैसे ही भवनाथपुर थाना को सूचना दी गई, पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता की चिकित्सीय जांच एवं न्यायालय में बयान कराने की कार्रवाई की जा रही है। इस कांड में गिरफ्तार आरोपी धर्मवीर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें : नाबालिग को अगवा कर तीन युवकों ने की दरिंदगी, एक गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : थाना प्रभारी ने दो साल तक किया युवती का यौन शोषण, पहुंचा हवालात
इसे भी पढ़ें : गड्ढे में मिली ठेकेदार की Deadbody, सात दिन पहले हुआ था अपहरण






