spot_img
spot_img
spot_img

यूपी के संभल में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 22 घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भीषण हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। वहीं इस दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए हैं। स्‍थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसा होने का कारण कोहरा बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Police और TPC के बीच मुठभेड़, एक उग्रवादी ढेर, एके 47 बरामद

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर चंदौसी के धनारी कस्बे में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि घने कोहरे में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय रोडवेज बस और गैस से भरे टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 17 मुरादाबाद, अलीगढ़ और संभल रेफर किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : बारात निकलने से पहले दूल्‍हे के घर आ धमकी प्रेमिका, दुल्‍हन ने दूसरे के साथ रचाई शादी

रोडवेज बस अलीगढ़ डिपो की बतायी जा रही है। रोडवेज बस में 40 से 42 लोग सवार थे। गैस रिसाव के खतरे को देखते हुए आसपास पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। वहीं लगभग 500 मीटर इलाके को सील कर दिया गया। साथ ही मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे रूट डायवर्ट कर दिया गया।

मृतकों की सूची 

  • जितेंद्र कुमार( 30)पुत्र कोमल सिंह निवासी झिलमिल नगीना देहात बिजनौर
  • रोहित राणा(25) पुत्र जगदीश राणा विकास नगर चंदौसी (कांस्टेबल 112 नरौरा)
  • छोटे सिंह (45) पुत्र तेज सिंह गांव पिलखना कोतवाली नरौरा बुलंदशहर
  • अनिला कुमारी(45) पत्नी अशोक कुमार मोहल्ला चौकी पर बहजोई।
  • सलीम(32) पुत्र काले खां रजानगर क्वार्सी अलीगढ़ (बस चालक)
  • असलम(35) पुत्र साविर कुंदरकी मुरादाबाद
  • सुरेश राजपूत(45) पुत्र देशराज राजपूत रामनावाला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद
  • ओमप्रकाश(55) पुत्र मेवाराम रामनाथ कालोनी रामपुर।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...