West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के सबसे ताकतवर गलियारों में प्रभाव रखने वाले TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को सोनारपुर में लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। माहौल ऐसा बन गया कि नारेबाजी, धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के बीच उनकी शर्ट तक फट गई। सोनारपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर-9 स्थित विवेकानंदनगर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के कथित पीड़ित संजू कर्मकार के परिवार से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी का काफिला जैसे ही इलाके में दाखिल हुआ, वैसे ही भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा।
‘चोर-चोर’ के नारों से गूंजा इलाका
स्थानीय लोगों ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने उन पर जूते, अंडे और पत्थर भी फेंके। हालात इतने तनावपूर्ण हो गये कि सुरक्षा कर्मियों को उन्हें घेरकर आगे बढ़ाना पड़ा। भीड़ में मौजूद लोगों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये। कई लोग उनके दौरे को लेकर सवाल उठाते नजर आये। एक स्थानीय महिला ने नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि जब राज्य के अन्य चर्चित मामलों में लोग न्याय की मांग कर रहे थे, तब नेताओं ने वहां जाने की जरूरत क्यों नहीं समझी।
हेलमेट पहनाकर घर के अंदर ले गये सुरक्षाकर्मी
भीड़ का गुस्सा बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने अभिषेक बनर्जी को पुलिस का हेलमेट पहनाया और सुरक्षा घेरे में पीड़ित परिवार के घर तक पहुंचाया। इस दौरान धक्का-मुक्की में उनकी शर्ट भी फट गई। इलाके में मौजूद लोगों के चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी। चुनाव बाद की राजनीतिक परिस्थितियों के बीच यह घटना बंगाल की राजनीति में नये सवाल खड़े कर रही है। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब 25 दिन बाद यह अभिषेक बनर्जी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। शुक्रवार रात उनके दौरे की सूचना सामने आई थी, जिसके बाद से इलाके में हलचल बढ़ गई थी।
अभिषेक बोले, भाजपा प्रायोजित है पूरा घटनाक्रम
घटना के बाद TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम भाजपा प्रायोजित है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें डराने और हमला करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी नहीं थी। अभिषेक ने कहा कि वह इस पूरे मामले को राज्यपाल और हाईकोर्ट के संज्ञान में लायेंगे। उन्होंने अपने सहयोगियों को अधिकारियों से संपर्क करने और पूरे घटनाक्रम का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिये।
इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…
इसे भी पढ़ें : पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…
इसे भी पढ़ें : राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…
इसे भी पढ़ें : रिम्स के PG डॉक्टर की संदिग्ध मौ’त, PM खोलेगा राज…
इसे भी पढ़ें : बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…






