spot_img
spot_img
spot_img

देश के कई शहरों में 1000 के पार हुआ LPG का दाम, जानें अपने शहर की कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk :  पांच राज्‍यों के चुनाव के बाद रसोई गैस की कीमत में बंपर बढ़ोतरी हुई है। घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलो के सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद देश के कई शहरों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये से भी ऊपर निकल गई है। झारखंड की राजधानी रांची और दुमका में कीमत 1007 रुपये हो गई है।

11 शहरों में 1000 रुपये से अधिक दाम

इस समय देशभर के 11 शहरों में एक सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये से ऊपर हो गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, और मुरैना शामिल हैं। भिंड में प्रति सिलेंडर आपको 1031 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, ग्वालियर में 1033.50 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर भरवाया जा सकेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ही मुरैना में इसके लिए आपको 1035 रुपये देना पड़ेगा।

इन शहरों में सबसे अधिक कीमत 

बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में घरेलू गैस की कीमत सबसे ज्यादा है। पटना में 1048 रुपये, भागलपुर में 1047.50 रुपये और बिहार के ही औरंगाबाद में 1046 रुपये प्रति सिलेंडर देना होगा। छत्तीसगढ़ के कांकेर में 1038 रुपये प्रति गैस सिलेंडर और रायपुर में 1031 रुपये देना होगा। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गैस सिलेंडर की कीमतें 1019 रुपये हो गई है।

कुछ शहरों में 1000 रुपये के नीचे है कीमत

देश के बड़े शहरों में अब भी गैस सिलेंडर की कीमत 950 ही है। दिल्ली में 949.50 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, जयपुर में 953.50 और भोपाल में 955.50 रुपये चुकाने होंगे।

इसे भी पढ़ें : Sri Lanka की नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया अरेस्‍ट

इसे भी पढ़ें : Shehnaaz Gill के रेट्रो लुक को देखकर, फैन्स बोले- Ufff… तेरी अदाएं

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी को 10 साल की सजा

इसे भी पढ़ें : Corona से हुई मौतों के मुआवजे पर Supreme court का बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें : बिहार में 40 हजार से ज्‍यादा हेडमास्‍टरों की निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें : बाप की करतूत से खौला मां-बेटी का खून, कर दिया…

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के साले के घर आया था मिस्त्री, देखियेे चोरों ने क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें :  UP में घर पर बुलडोजर पहुंचते ही अपराधी ने कर दिया सरेंडर, देखें…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...