Kohramlive desk: ‘बिग बॉस 13’ में मिमिक्री और कॉमेडी के दम पर Shehnaaz Gill ने लाखों-करोड़ों लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद शहनाज गिल का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन लोगों के बीच चर्चा में रहा। पहले से यह काफी पतली हो चुकी हैं। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी की दुनिया में शहनाज गिल ने अच्छा कासा काम कर लिया है और कर रही हैं।(Pic Credit: Instagram)

एक बार फिर शहनाज गिल का फोटोशूट सुर्खियों में आ गया है। लेकिन इस बार इनकी स्टाइलिंग पूरी तरह से अलग नजर आ रही है। शहनाज गिल रेट्रो वाइब्स देती दिखाई दे रही हैं।(Pic Credit: Instagram)

यह फोटोशूट भी डब्बू रतनानी ने ही शूट किया है। शहनाज गिल ने इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।(Pic Credit: Instagram)

फोटोज में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल ने शियर टॉप पहना हुआ है, जिसपर ब्लू, पिंक और येलो सुरोस्की से काम हुआ है।(Pic Credit: Instagram)

शहनाज गिल ने अंदर की ओर न्यूड कलर की स्पेगेटी पहनी हुई है। कानों में गोल्डन और पिंक ईयररिंग्स पहने हैं।(Pic Credit: Instagram)

बालों को बन में बांधकर आगे की ओर रखा है और सिल्क स्कार्फ लगाया हुआ है।(Pic Credit: Instagram)

हेयरस्टाइल बिल्कुल रेट्रो फील्स दे रहा है। हाथ में शेड्स पकड़े हैं और न्यूड मेकअप, पिंक लिपस्टिक और महरून नेलपेंट से शहनाज गिल ने अपने लुक को कम्प्लीट किया हुआ है।(Pic Credit: Instagram)

शहनाज गिल ने इस फोटोशूट की कई फोटोज शेयर की हैं। हर फोटो में शहनाज गिल एक अलग पोज देती नजर आ रही हैं। फैन्स को शहनाज गिल का यह लुक और रेट्रो अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।(Pic Credit: Instagram)

एक फैन ने लिखा, “उफ्फ्फ। ये अदाएं। ” एक और फैन ने लिखा कि शहनाज, हम आज भी सिडनाज को बहुत मिस करते हैं। देखा गया है कि शहनाज गिल अक्सर अपने फैन्स को अपने फैशन सेंस से इंप्रेस करती नजर आती हैं। इनके चहेतों के लिए ये फोटोज किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।(Pic Credit: Instagram)
इसे भी पढ़ें : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…
इसे भी पढ़ें : गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…






