Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से अपनी पहचान बना रही BYD ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV SEALION 7 के एक साल पूरे होने पर ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। कंपनी ने SEALION 7 First Anniversary Edition पेश कर दिया है, जिसकी बुकिंग देशभर के डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस स्पेशल एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल के बराबर ही रखी गई है, लेकिन इसके साथ कई आकर्षक फायदे भी दिये जा रहे हैं। ऐसे में लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिये यह ऑफर किसी बोनस से कम नहीं है।
₹70 हजार देकर कर सकते हैं बुकिंग
BYD ने Anniversary Edition की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक ₹70,000 का टोकन अमाउंट देकर इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV को रिजर्व कर सकते हैं। कंपनी ने इस खास एडिशन की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। Premium Variant: ₹49.40 लाख (एक्स-शोरूम) एवं Performance Variant: ₹54.90 लाख (एक्स-शोरूम)।SEALION 7 Anniversary Edition के साथ BYD कई आकर्षक बेनिफिट्स भी दे रही है।
ये सबकुछ मिलेगा फ्री
- 11kW होम चार्जर और इंस्टॉलेशन मुफ्त
- 2 साल तक फ्री सर्विस और मेंटेनेंस
- लो-वोल्टेज बैटरी पर 8 साल या 1.5 लाख किमी की वारंटी
- हाई-वोल्टेज बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी
हालांकि यह ऑफर सीमित अवधि के लिये है और 1,100 यूनिट बुक होने तक या निर्धारित समय सीमा तक ही उपलब्ध रहेगा।
इंटीरियर में आया नया लग्जरी ट्विस्ट
Anniversary Edition का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया ‘Tahiti Blue’ इंटीरियर थीम है। पहले जहां ब्लैक और ग्रे कलर कॉम्बिनेशन मिलता था, वहीं अब यह नया ब्लू थीम केबिन को ज्यादा प्रीमियम, फ्रेश और लग्जरी लुक देता है। बाहरी डिजाइन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। SUV का Ocean Inspired डिजाइन पहले की तरह बरकरार रखा गया है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देता है।
फीचर्स जानें
BYD SEALION 7 उन चुनिंदा इलेक्ट्रिक SUV में शामिल है, जिसमें लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों का शानदार मेल देखने को मिलता है।
- 15.6 इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन
- डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- ऑटोमैटिक LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स
- 20 इंच तक के प्रीमियम अलॉय व्हील्स
- पावर्ड टेलगेट
- 360 डिग्री कैमरा
- हेड्स-अप डिस्प्ले
- 12-स्पीकर Dynaudio साउंड सिस्टम
- ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- एम्बिएंट लाइटिंग
- पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
सुरक्षा कवच भी बेहतर
BYD ने सुरक्षा के मोर्चे पर भी कोई समझौता नहीं किया है। SUV में 11 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, इंटेलिजेंट सेफ्टी फीचर्स, जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV में शामिल करती हैं। दोनों वेरिएंट्स में 82.56kWh की Blade Battery दी गई है, जो सुरक्षा और एफिशिएंसी के लिये दुनिया भर में चर्चित है।
Performance Variant
- 0-100 किमी/घंटा: सिर्फ 4.5 सेकंड
- रेंज: 542 किमी (NEDC)
Premium Variant
- 0-100 किमी/घंटा: 6.7 सेकंड
- रेंज: 567 किमी (NEDC)
यानी यह SUV सिर्फ शहर ही नहीं, लंबी दूरी की यात्राओं के लिये भी शानदार विकल्प साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…
इसे भी पढ़ें : एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…
इसे भी पढ़ें : नकली ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था, ऐसे धरा गया 21 साल का ये छलिया…
इसे भी पढ़ें : ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, OTT पर छाया जलवा…
इसे भी पढ़ें : धान का बीज खरीदने गया, फिर इस हालत में मिला…










