RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य में शुरू होने वाले 80 एक्सीलेंट स्कूलों में CBSE की तर्ज पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयारी पूर्ण कर ली है। 80 एक्सीलेंट स्कूलों में से 48 विद्यालयों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। शेष 32 विद्यालयों का निर्माण अंतिम चरण में है, जो मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा। यही नहीं अप्रैल से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र से सभी 80 एक्सीलेंट स्कूलों का संचालन सीबीएसई की संबद्धता के साथ की जाएगी।
सीबीएसई से संबद्धता की प्रक्रिया पूरी
राज्य के 24 उत्कृष्ट विद्यालयों का सीबीएसई से संबद्धता हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सीबीएसई द्वारा संबद्धता प्रदान कर दी गई है। शेष 56 उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए सीबीएसई से संबद्धता हेतु आवेदन समर्पित कर दिया गया है। इन विद्यालयों को भी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संबद्धता के लिए आवश्यक सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए संबद्धता प्राप्त हो जाएगी। जनवरी 2023 में सीबीएसई द्वारा सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को सीबीएसई के अनुरूप विद्यालय संचालन हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।
शिक्षकाें को हैप्पीनेस करिकुलम पर प्रशिक्षण
राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालय एवं 325 प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों हेतु हर्ष जोहार कार्यक्रम बच्चों को हैप्पीनेस करिकुलम के आधार पर शिक्षित करने के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है तथा हर्ष हैप्पीनेस करिकुलम तैयार किया गया है। विद्यालयों में यह 27 जनवरी से प्रारंभ होगा।
इसे भी पढ़ें :…और इस तरह उखड़ गईं मां और बेटा की सांसें…
इसे भी पढ़ें :रांची से बड़कागांव लौट रहे रेंजर के साथ क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े से बच निकला ड्राइवर… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :“नाराज बीवी नहीं कर रही बात, मां को दे दे रही फोन, छुट्टी दे दीजिए साहेब”
इसे भी पढ़ें :ऐसे करें सकट चौथ, जानिए कब और क्यों मनाया जाता है यह व्रत








