spot_img

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित समारोह में 1,042 नवचयनित सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। CM हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र देकर सभी शिक्षकों को शुभकामनायें दीं।

‘आपको आने वाली पीढ़ी का भविष्य गढ़ना है’ : मुख्यमंत्री

CM ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है, लेकिन इसके साथ उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को आने वाली पीढ़ी का भविष्य तैयार करना है। यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाये और सिविक सेंस मजबूत करे तो सरकार पर सवाल उठने की नौबत कम होगी।

’55 हजार से ज्यादा नियुक्तियां दीं’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले कार्यकाल समेत अब तक 55 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की छवि बदलने के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जैसी पहल की गई, जहां प्रवेश के लिए 50 हजार से ज्यादा आवेदन आ रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों से भी डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य पेशेवर निकलें।

वित्त मंत्री बोले- शिक्षकों पर भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसे दूर करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 2020 से अब तक 38,903 नियुक्तियां की जा चुकी हैं। उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों से बच्चों को सवाल पूछने के लिए प्रेरित करने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की अपील की।

CPD कार्यक्रम का भी हुआ शुभारंभ

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 के सीपीडी (Continuous Professional Development) कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य झारखंड में शिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

इसे भी पढ़ें : 20 हजार से कम में कौन-सा 5G स्मार्टफोन खरीदें? उलझन खत्म हो जायेगी, जानें…

इसे भी पढ़ें : जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

इसे भी पढ़ें : खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...