Kohramlive: एक अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो पिलर गिरने से मां और बेटा काल के गाल में समा गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर ‘नम्मा मेट्रो’ (बेंगलुरु मेट्रो) का एक निर्माणाधीन खंभा गिर गया। इसके नीचे मां और उसका ढाई साल का बेटे दब गए। आनन- फानन में लोग दोनों को पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब खंभे के निर्माण के लिए लगाए गए टीएमटी सरिया उनके स्कूटर पर गिर गए। खंभे की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
कर्नाटक: आउटर रिंग रोड के नागवारा के पास निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है: डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड, डीसीपी, बेंगलुरु ईस्ट https://t.co/U1AxB42DPt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2023
इसे भी पढ़ें : एक बड़ा नक्सली पुलिस कस्टडी में… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेगा यह दस्ता, CRPF देगी ट्रेनिंग
इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : बीवी से इतनी नफरत, क्या कर डाला देखें
इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : लोहा कारोबारी का सुपरवाइजर दो दिन से गायब, अनहोनी की आशंका








