Chouparan(Krishna Paswan) : आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा को लेकर चौपारण में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिये प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज बरही SDO जोहान टुडू, DSP राधा प्रेम किशोर, चौपारण के थानेदार पंकज कुमार, CO संजय यादव सहित बिजली विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल और रथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जायें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रशासन पूरी तरह तैयार, समन्वय पर जोर
अधिकारियों ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जायेगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और श्रद्धालुओं के लिये सुरक्षित एवं सुगम अनुभव बन सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
इसे भी पढ़ें : पुलिस को देख भागे दोनों बच्चे सही-सलामत मिले…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी का जकार्ता में शानदार स्वागत, खुद राष्ट्रपति ने किया अभिनंदन…
इसे भी पढ़ें : रिम्स में बड़ा हा’दसा, ल’हूलु’हान महिला मरीज ICU में भर्ती…
इसे भी पढ़ें : इस एग्जाम को क्रैक करने वालों को झारखंड सरकार देगी 1.5 लाख…
इसे भी पढ़ें : प्रेमी-प्रेमिका बाइक पर आते, वारदात करते और आधे घंटे में लौट जाते…








