spot_img

…और एक पति मा’रा गया, बीवी और उसका आशिक अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : किशनगंज के बिशनपुर थाना क्षेत्र में हुये रिजवान आलम हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी डेजी परवीन ने अपने प्रेमी अनवर हुसैन के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिता के शक से खुली जांच की दिशा

मामले की शुरुआत 4 जुलाई को हुई, जब मृतक के पिता नजीर आलम ने बिशनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रिजवान आलम अपने परिवार के साथ बिशनपुर वार्ड संख्या-6 में रहता था और सुबह वह अपने कमरे में मृत मिला। घटना के समय पत्नी और पोती भी घर में मौजूद थीं। पिता ने अपनी बहू पर संदेह जताया था। SP के निर्देश पर गठित SIT ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि डेजी परवीन लगातार अनवर हुसैन के संपर्क में थी।पूछताछ के दौरान अनवर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अनवर ने बताया कि करीब नौ वर्ष पहले, जब वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था, तभी उसकी पहचान डेजी परवीन से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गये थे। उस समय रिजवान आलम कुवैत में नौकरी करते थे और साल में कुछ समय के लिये ही घर आते थे। बाद में जब रिजवान घर पर रहने लगे तो दोनों को अपने संबंध उजागर होने का डर सताने लगा। पुलिस का आरोप है कि इसी वजह से हत्या की साजिश रची गई।

आधी रात को खुला गेट, सोते समय किया हमला

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात डेजी ने अनवर को फोन कर घर का गेट खोल दिया। देर रात अनवर घर में दाखिल हुआ और सो रहे रिजवान आलम के सिर पर लोहे की रॉड से दो वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने दावा किया है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की गई। इल्जाम है कि डेजी ने मृतक का मोबाइल और एक अन्य फोन अनवर को दे दिया। अनवर ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड नदी में फेंक दी और दोनों मोबाइल बांसवाड़ी में जमीन के अंदर छिपा दिये। पुलिस ने अनवर की निशानदेही पर नदी से लोहे की रॉड और बांसवाड़ी से दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। FSL टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने डेजी परवीन और उसके आशिक अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें : रेलवे अधिकारी की डे’ड बॉडी मिलने से सनसनी…

इसे भी पढ़ें : जेल में खू’नखराबा, 26 मा’रे गये, सेना बुलानी पड़ी…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर…

इसे भी पढ़ें : पुलिस को देख भागे दोनों बच्चे सही-सलामत मिले…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी का जकार्ता में शानदार स्वागत, खुद राष्ट्रपति ने किया अभिनंदन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग तेजी से पिघला! आराधकों में बढ़ी चिंता…

Kohramlive : अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने...

रेलवे अधिकारी की डे’ड बॉडी मिलने से सनसनी…

Koderma : धनबाद–गया रेलखंड पर कोडरमा रेलवे स्टेशन के...

जेल में खू’नखराबा, 26 मा’रे गये, सेना बुलानी पड़ी…

Kohramlive : श्रीलंका के तटीय शहर नेगोम्बो की एक...

चौपारण में रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर…

Chouparan(Krishna Paswan) : आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने...

पुलिस को देख भागे दोनों बच्चे सही-सलामत मिले…

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता...