spot_img

बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग तेजी से पिघला! आराधकों में बढ़ी चिंता…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले पवित्र हिम शिवलिंग का आकार इस वर्ष तेजी से घटने की खबर ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने में करीब 7 फीट ऊंचा रहा हिम शिवलिंग जून के अंत तक 5 फीट रह गया था, वहीं, अब इसका आकार घटकर लगभग 1 फीट बताया जा रहा है। हर वर्ष प्राकृतिक रूप से बनने वाला यह हिम शिवलिंग करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होता है। ऐसे में इसके तेजी से पिघलने को लेकर भक्तों के बीच चर्चा और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।

बिना पंजीकरण पहुंचे 5 हजार श्रद्धालु लखनपुर में रोके गये

इस बीच अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बिना पंजीकरण जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को लखनपुर स्थित प्रवेश द्वार पर ही रोका जा रहा है। बीते रविवार शाम तक करीब 5 हजार श्रद्धालुओं को यात्रा रिसेप्शन सेंटर में रोक दिया गया। कई लोगों को पंजीकरण उपलब्ध होने के बाद दोबारा यात्रा की योजना बनाने की सलाह देकर वापस भी भेजा गया। प्रशासन का कहना है कि केवल अग्रिम पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं को ही आरएफआईडी, ई-केवाईसी और सुरक्षा जांच के बाद आगे जम्मू की ओर जाने की अनुमति दी जा रही है। इधर, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में पंजीकरण के स्लॉट सीमित होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई श्रद्धालु दर्शन की आस लेकर पहुंचे, लेकिन पंजीकरण नहीं होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा।

एलजी मनोज सिन्हा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मीडिया को बताया कि चंदनवाड़ी और नुनवान बेस कैंप का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। चंदनवाड़ी में स्थापित 100 बेड वाले अस्पताल में रोजाना औसतन 2,500 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में दवाइयों और जरूरी चिकित्सा उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपराज्यपाल ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की और डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऊंचाई से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे तीर्थयात्रियों को यहां समय पर इलाज मिल रहा है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी है।

सुरक्षित और सुगम यात्रा पर प्रशासन का फोकस

प्रशासन का कहना है कि अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिये सुविधाजनक बनाने के लिये सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें : …और एक पति मा’रा गया, बीवी और उसका आशिक अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : रेलवे अधिकारी की डे’ड बॉडी मिलने से सनसनी…

इसे भी पढ़ें : जेल में खू’नखराबा, 26 मा’रे गये, सेना बुलानी पड़ी…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर…

इसे भी पढ़ें : पुलिस को देख भागे दोनों बच्चे सही-सलामत मिले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...