Kohramlive : UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 पास करने वाले झारखंड के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी के लिये मिलने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दिया है। विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 31 जुलाई 2026, शाम 6 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे।
दो बड़े फैसलों से सैकड़ों छात्रों को मिलेगा फायदा
इस बार योजना में दो महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं। पहले मिलने वाली 1 लाख रुपये की सहायता राशि बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दी गई। पारिवारिक वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे अधिक संख्या में जरूरतमंद और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
यह कर सकता है आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिये अभ्यर्थी को इन शर्तों को पूरा करना होगा। झारखंड का मूल या स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 उत्तीर्ण होना चाहिये। परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये या उससे कम हो। योजना का लाभ जीवन में केवल एक बार मिलेगा। केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य समान प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।
इन दस्तावेजों के बिना आवेदन अधूरा माना जायेगा
आवेदन के साथ ऑनलाइन जारी निम्न दस्तावेज संलग्न करना जरूरी है—
- आवासीय (डोमिसाइल) प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र
- आय प्रमाण-पत्र
- मैट्रिक, इंटर और स्नातक सहित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
- UPSC प्रीलिम्स-2026 का एडमिट कार्ड
- प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र/रिजल्ट
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी विभाग द्वारा निर्धारित आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर उसे भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, रांची में स्वयं जमा करें। आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भी भेजा जा सकता है। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की जानकारी और अन्य अधिसूचनाओं के लिये झारखंड कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026, शाम 6 बजे निर्धारित की गई है।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी-प्रेमिका बाइक पर आते, वारदात करते और आधे घंटे में लौट जाते…
इसे भी पढ़ें : केतन ह’त्या’कां’ड में गूगल सर्च और छिपे मोबाइल ने खोले कई चौंकाने वाले राज…
इसे भी पढ़ें : दशकों का अंधेरा छंटा, इस गांव में पहली बार जले बल्ब…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में करंट का कहर, एक-एक कर चपेट में आ गये छह, फिर…
इसे भी पढ़ें : पड़ोसन ने दिये थे पति से छुटकारा पाने के तरीके, फिर ऐसे मा’र डाला…








