spot_img

प्रेमी-प्रेमिका बाइक पर आते, वारदात करते और आधे घंटे में लौट जाते…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : राजधानी पटना में पिछले कई दिनों से पुलिस की नींद उड़ाने वाले चर्चित ‘बंटी-बबली’ चेन स्नैचिंग गैंग की पहचान पुलिस ने कर ली है। टेक्निकल सेल और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस का दावा है कि यह गिरोह वैशाली के हाजीपुर का रहने वाला है। जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि वारदातों में शामिल युवक के साथ रहने वाली युवती कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि उसकी प्रेमिका है। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है।

हाजीपुर से आते, पटना में तलाशते आसान शिकार

पुलिस के मुताबिक, दोनों प्रेमी-प्रेमिका तेज रफ्तार पल्सर बाइक से महात्मा गांधी सेतु पार कर पटना पहुंचते थे। इसके बाद शहर के व्यस्त इलाकों में घूमकर ऐसे लोगों की तलाश करते थे, जो अकेले हों या आसान निशाना बन सकते हों। जैसे ही मौका मिलता, बाइक की रफ्तार धीमी होती और पीछे बैठी युवती पलक झपकते ही गले से सोने की चेन झपट लेती। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार से फरार हो जाते। जांच के अनुसार, एक दिन में लगातार दो या तीन घटनाओं को अंजाम देने के बाद दोनों जीरो माइल होते हुये महात्मा गांधी सेतु पार कर हाजीपुर लौट जाते थे, ताकि पुलिस के हाथ न लग सकें। पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में शास्त्रीनगर, जक्कनपुर और कंकड़बाग थाना क्षेत्रों में हुई कई चेन स्नैचिंग की घटनाओं में इसी गिरोह की भूमिका होने की आशंका है।

आधे घंटे में दो वारदात, पुलिस भी रह गई दंग

इस कथित गिरोह ने बीते दिन पहले महज आधे घंटे के भीतर दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। पहली घटना कंकड़बाग टेंपो स्टैंड के पास हुई, जहां अशोक नगर निवासी टिंकू कुमार के गले से सोने की चेन झपट ली गई। कुछ ही देर बाद जगनपुरा मोड़ के पास डॉ. रंजीत कुमार को निशाना बनाकर उनकी भी सोने की चेन छीन ली गई। दोनों घटनाओं के बाद आरोपी तेजी से जीरो माइल की ओर निकल गये।

CCTV और सर्विलांस कैमरों से मिला बड़ा सुराग

इन वारदातों के बाद कंकड़बाग पुलिस ने इलाके के कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार युवक-युवती जीरो माइल की ओर जाते दिखाई दिये। इसके बाद महात्मा गांधी सेतु पर लगे सर्विलांस कैमरों की जांच में पुलिस को दोनों के हाजीपुर की ओर जाने के संकेत मिले। इसी आधार पर पटना पुलिस ने हाजीपुर पुलिस से संपर्क किया और तकनीकी जांच के जरिये मुख्य आरोपी की पहचान कर ली। गिरोह की कार्यशैली बेहद सुनियोजित थी। युवक पूरी सावधानी से बाइक चलाता था, वहीं, पीछे बैठी युवती मौके का फायदा उठाकर सोने की चेन झपट लेती थी। पुलिस का कहना है कि शनिवार की दोनों घटनाओं में भी चेन झपटने की मुख्य भूमिका युवती की थी।

बंटी-बबली गैंग का खुलासा

इसे भी पढ़ें : केतन ह’त्या’कां’ड में गूगल सर्च और छिपे मोबाइल ने खोले कई चौंकाने वाले राज…

इसे भी पढ़ें : दशकों का अंधेरा छंटा, इस गांव में पहली बार जले बल्ब…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में करंट का कहर, एक-एक कर चपेट में आ गये छह, फिर…

इसे भी पढ़ें : पड़ोसन ने दिये थे पति से छुटकारा पाने के तरीके, फिर ऐसे मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले ये दो आला अधिकारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस को देख भागे दोनों बच्चे सही-सलामत मिले…

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता...

PM मोदी का जकार्ता में शानदार स्वागत, खुद राष्ट्रपति ने किया अभिनंदन…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया पहुंचने पर जकार्ता...

रिम्स में बड़ा हा’दसा, ल’हूलु’हान महिला मरीज ICU में भर्ती…

Ranchi : रिम्स में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा...

इस एग्जाम को क्रैक करने वालों को झारखंड सरकार देगी 1.5 लाख…

Kohramlive : UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा...

केतन ह’त्या’कां’ड में गूगल सर्च और छिपे मोबाइल ने खोले कई चौंकाने वाले राज…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले की 400...