spot_img

जेल में खू’नखराबा, 26 मा’रे गये, सेना बुलानी पड़ी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : श्रीलंका के तटीय शहर नेगोम्बो की एक अत्यधिक भीड़भाड़ वाली जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने भयावह रूप ले लिया। इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें सात जेल अधिकारी भी शामिल बताये जा रहे हैं। वहीं करीब 100 कैदी घायल हुये हैं। मृतकों में पुलिस और जेल अधिकारियों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

हथियार छिनने से बिगड़ा हालात

अधिकारियों के अनुसार, झड़प रविवार को शुरू हुई जब जेल के भीतर दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया। उस समय जेल में लगभग 1800 कैदी मौजूद थे। हिंसा के दौरान कुछ कैदियों ने जेल कर्मियों के हथियार छीन लिये, जिसके बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई और झड़प ने खूनखराबे का रूप ले लिया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह हिंसा जेल के भीतर कथित तौर पर नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े एक गुट और विरोधी गुट के बीच हुई टकराव का परिणाम हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक जांच अभी जारी है।

सेना और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती

स्थिति बिगड़ने के बाद श्रीलंकाई प्रशासन ने हालात पर नियंत्रण के लिये सेना की मदद ली। सेना के प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा दंगा नियंत्रण इकाइयों और विशेष टास्क फोर्स को जेल परिसर में तैनात किया गया है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रहे। जेल विभाग ने घटना की जांच के लिये एक विशेष टीम गठित की है। इसके साथ ही पुलिस भी अलग से पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी हिंसा कैसे भड़की और किन परिस्थितियों में हथियार छीने गये। घटना के बाद जेल परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई घायल कैदियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। राहत और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

सरकार ने माना गंभीर चूक, सख्त कार्रवाई के संकेत

श्रीलंका के न्याय मंत्री ने इस घटना पर चिंता जताते हुये कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने स्वीकार किया कि जेल व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली की गंभीर समीक्षा की जायेगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने श्रीलंका की जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।

इसे भी पढ़ें : चौपारण में रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर…

इसे भी पढ़ें : पुलिस को देख भागे दोनों बच्चे सही-सलामत मिले…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी का जकार्ता में शानदार स्वागत, खुद राष्ट्रपति ने किया अभिनंदन…

इसे भी पढ़ें : रिम्स में बड़ा हा’दसा, ल’हूलु’हान महिला मरीज ICU में भर्ती…

इसे भी पढ़ें : इस एग्जाम को क्रैक करने वालों को झारखंड सरकार देगी 1.5 लाख…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग तेजी से पिघला! आराधकों में बढ़ी चिंता…

Kohramlive : अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने...

…और एक पति मा’रा गया, बीवी और उसका आशिक अरेस्ट…

Bihar : किशनगंज के बिशनपुर थाना क्षेत्र में हुये...

रेलवे अधिकारी की डे’ड बॉडी मिलने से सनसनी…

Koderma : धनबाद–गया रेलखंड पर कोडरमा रेलवे स्टेशन के...

चौपारण में रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर…

Chouparan(Krishna Paswan) : आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने...

पुलिस को देख भागे दोनों बच्चे सही-सलामत मिले…

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता...