spot_img

पुलिस को देख भागे दोनों बच्चे सही-सलामत मिले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुये बच्चों के मामले में रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 14 जून 2026 को पुलिस ने पहले एक बच्चे अर्जुन को ओडिशा के पुरी से सही-सलामत खोज निकाला था, वहीं अर्जुन के भाई करण और उसका एक दोस्त शिवा नायक पुलिस को चकमा देकर फिर गायब हो गया था। इसके बाद लगातार चल रहे सर्च अभियान के तहत शेष दो बच्चों को भी सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि तीनों बच्चे किसी अपहरण का शिकार नहीं हुये थे। वे अपनी मर्जी से समुद्र देखने और घूमने के मकसद से घर से निकले थे।

लगातार प्रयास से मिली पूरी सफलता

रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये लगातार तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर तलाश अभियान जारी रखा। इसी क्रम में बच्चों की लोकेशन ओडिशा के पुरी में ट्रेस की गई। पुलिस ने बाद में अन्य दो बच्चों करण शर्मा और शिवा नायक को भी पुरी से सुरक्षित बरामद कर लिया। तीनों बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवारों में खुशी का माहौल है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें और किसी भी प्रकार की यात्रा या बाहर जाने की स्थिति में समय रहते जानकारी सुनिश्चित करें।

 

इसे भी पढ़ें : PM मोदी का जकार्ता में शानदार स्वागत, खुद राष्ट्रपति ने किया अभिनंदन…

इसे भी पढ़ें : रिम्स में बड़ा हा’दसा, ल’हूलु’हान महिला मरीज ICU में भर्ती…

इसे भी पढ़ें : इस एग्जाम को क्रैक करने वालों को झारखंड सरकार देगी 1.5 लाख…

इसे भी पढ़ें : प्रेमी-प्रेमिका बाइक पर आते, वारदात करते और आधे घंटे में लौट जाते…

इसे भी पढ़ें : केतन ह’त्या’कां’ड में गूगल सर्च और छिपे मोबाइल ने खोले कई चौंकाने वाले राज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेलवे अधिकारी की डे’ड बॉडी मिलने से सनसनी…

Koderma : धनबाद–गया रेलखंड पर कोडरमा रेलवे स्टेशन के...

जेल में खू’नखराबा, 26 मा’रे गये, सेना बुलानी पड़ी…

Kohramlive : श्रीलंका के तटीय शहर नेगोम्बो की एक...

चौपारण में रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर…

Chouparan(Krishna Paswan) : आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने...

PM मोदी का जकार्ता में शानदार स्वागत, खुद राष्ट्रपति ने किया अभिनंदन…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया पहुंचने पर जकार्ता...

रिम्स में बड़ा हा’दसा, ल’हूलु’हान महिला मरीज ICU में भर्ती…

Ranchi : रिम्स में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा...