Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया पहुंचने पर जकार्ता एयरपोर्ट का नजारा बेहद खास और गर्मजोशी से भरा रहा। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने खुद एयरपोर्ट पर मौजूद रहकर PM मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात बेहद आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रही। औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। इस दौरान इंडोनेशिया की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली, जिसने भारत–इंडोनेशिया के ऐतिहासिक संबंधों को और गहराई से दर्शाया।
PM मोदी का संदेश, ‘साझेदारी और मजबूत होगी’
जकार्ता पहुंचने के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के स्वागत की सराहना करते हुये कहा कि 2018 में दोनों देशों के संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाया गया था, जिससे दोनों देशों के नागरिकों को लाभ मिला है। PM मोदी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर परिसर का संयुक्त दौरा दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा। इसके साथ ही PM मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात को लेकर अपनी उत्सुकता भी जताई।
8 जुलाई तक इंडोनेशिया दौरे पर PM मोदी
राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। PM मोदी ने पहले भी कहा था कि 2018 की उनकी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई दी गई थी और यह उनकी उस निर्णय के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा है। यहां याद दिला दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं। उन्होंने रवाना होने से पहले कहा था कि यह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’, ‘महासागर दृष्टिकोण’ और मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।
इसे भी पढ़ें : रिम्स में बड़ा हा’दसा, ल’हूलु’हान महिला मरीज ICU में भर्ती…
इसे भी पढ़ें : इस एग्जाम को क्रैक करने वालों को झारखंड सरकार देगी 1.5 लाख…
इसे भी पढ़ें : प्रेमी-प्रेमिका बाइक पर आते, वारदात करते और आधे घंटे में लौट जाते…
इसे भी पढ़ें : केतन ह’त्या’कां’ड में गूगल सर्च और छिपे मोबाइल ने खोले कई चौंकाने वाले राज…
इसे भी पढ़ें : दशकों का अंधेरा छंटा, इस गांव में पहली बार जले बल्ब…








