spot_img

रेलवे अधिकारी की डे’ड बॉडी मिलने से सनसनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : धनबाद–गया रेलखंड पर कोडरमा रेलवे स्टेशन के ईस्ट केबिन के पास रेलवे के मुख्य लोको निरीक्षक (चीफ लोको इंस्पेक्टर) सह लॉबी इंचार्ज बंगाली चैंपिया का आज क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे रेलवे महकमे को झकझोर कर रख दिया है। लगभग 49 साल के बंगाली चैंपिया मूल रूप से ओडिशा के रहनेवाले थे। वर्त्तमान वे कोडरमा में पदस्थापित थे। खबर है कि बंगाली चैंपिया सोमवार तड़के करीब चार बजे तक अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। सहकर्मियों और परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो रेलवे ट्रैक के पास उनका आई-कार्ड और कुछ कपड़े मिले। कुछ ही देर बाद अलग-अलग स्थानों से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। प्रारंभिक आशंका के अनुसार, मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटनास्थल पर उमड़ी भीड़, रेलवे में शोक का माहौल

घटना की जानकारी मिलते ही GRP और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में रेलकर्मी घटनास्थल पर जुट गये। पूरे रेलवे परिसर में शोक और तनाव का माहौल है। रेलवे कर्मचारियों के बीच इस घटना को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला। कई कर्मचारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सहकर्मियों के अनुसार, मृतक अधिकारी लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और कार्यस्थल पर दबाव का सामना कर रहे थे। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, 13 मई को एक आला अधिकारी के साथ कथित विवाद की भी चर्चा है, जिसके बाद उनका निलंबन हुआ था, हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया था। कर्मचारियों का दावा है कि इसके बाद से वे लगातार दबाव में थे और उन्होंने जिम्मेदारी से मुक्त किये जाने का अनुरोध भी किया था।

इसे भी पढ़ें : जेल में खू’नखराबा, 26 मा’रे गये, सेना बुलानी पड़ी…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर…

इसे भी पढ़ें : पुलिस को देख भागे दोनों बच्चे सही-सलामत मिले…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी का जकार्ता में शानदार स्वागत, खुद राष्ट्रपति ने किया अभिनंदन…

इसे भी पढ़ें : रिम्स में बड़ा हा’दसा, ल’हूलु’हान महिला मरीज ICU में भर्ती…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग तेजी से पिघला! आराधकों में बढ़ी चिंता…

Kohramlive : अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने...

…और एक पति मा’रा गया, बीवी और उसका आशिक अरेस्ट…

Bihar : किशनगंज के बिशनपुर थाना क्षेत्र में हुये...

जेल में खू’नखराबा, 26 मा’रे गये, सेना बुलानी पड़ी…

Kohramlive : श्रीलंका के तटीय शहर नेगोम्बो की एक...

चौपारण में रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर…

Chouparan(Krishna Paswan) : आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने...

पुलिस को देख भागे दोनों बच्चे सही-सलामत मिले…

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता...