Ranchi : रिम्स में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्त्री एवं प्रसूति विभाग (गाइनी वार्ड) में भर्ती एक महिला मरीज चौथे तल्ले से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई, जिससे वह लहूलुहान हो गई। ग्राउंड फ्लोर के कॉरिडोर में मौजूद लोगों ने अचानक तेज आवाज सुनी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो महिला गंभीर हालत में फर्श पर पड़ी मिली। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने शोर मचाकर मदद के लिये आवाज लगाई। सूचना मिलते ही मौके पर SAP और होमगार्ड के जवान पहुंचे और स्थिति को संभाला।
परिजन भी पहुंचे मौके पर, तुरंत पहुंचाया गया इमरजेंसी
घटना के कुछ ही देर बाद महिला का पति और बच्चा भी चौथे तल्ले से नीचे आ गये। आनन-फानन में घायल महिला को उठाकर सेंट्रल इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे क्रिटिकल केयर ICU में भर्ती कर दिया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला चौथे तल्ले से कैसे गिरी। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण। महिला स्त्री एवं प्रसूति विभाग में भर्ती थी और उसके गिरने की घटना ने पूरे अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।
इसे भी पढ़ें : इस एग्जाम को क्रैक करने वालों को झारखंड सरकार देगी 1.5 लाख…
इसे भी पढ़ें : प्रेमी-प्रेमिका बाइक पर आते, वारदात करते और आधे घंटे में लौट जाते…
इसे भी पढ़ें : केतन ह’त्या’कां’ड में गूगल सर्च और छिपे मोबाइल ने खोले कई चौंकाने वाले राज…
इसे भी पढ़ें : दशकों का अंधेरा छंटा, इस गांव में पहली बार जले बल्ब…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में करंट का कहर, एक-एक कर चपेट में आ गये छह, फिर…








