Kohramlive : मोटोरोला ने अपने नये फोन मोटो एज 40 नियो को भारत में लॉन्च किया है। वहीं, VIVO ने Vivo T2 Pro को पेश किया है। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत 25 हजार के करीब है। दमदार कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी क्षमता वाले टॉप-5 स्मार्टफोन बाजार में आ गये हैं।
Moto Edge 40 Neo 5G
Vivo T2 Pro 5G
Vivo T2 Pro 5G में 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, वहीं, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 मिलता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का सेंसर और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में 4,600mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Realme 11 Pro 5G
Realme 11 Pro में 100 मेगापिक्सल कैमरा, मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, 67 वाट फास्ट चार्जिंग और कर्व्ड डिस्प्ले जैसे कई शानदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस और स्टीरियो स्पीकर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। वहीं 12 GB तक रैम और 256 GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Poco X5 Pro 5G
इस साल लॉन्च पोको एक्स 5 प्रो भी कम कीमत में बढ़िया ऑप्शन है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 778 प्रोसेसर, 8 GB तक LPDDR4x रैम और 256 GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। Poco X5 Pro में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। फोन के साथ 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
iQOO Z7 Pro 5G
iQOO Z7 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 5G प्रोसेसर, 6.78 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 8 GB तक रैम और 256 GB तक स्टोरेज का सपोर्ट है। वहीं डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। iQOO Z7 Pro में 4600mAh की बैटरी और 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
इसे भी पढ़ें :अजनबी शहर में मुलाकात, कयामत बनी, मशहूर एक्टर्स परिणीति बनीं दुल्हन…
इसे भी पढ़ें :रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ग्रीन सिग्नल, 27 सितंबर से…
इसे भी पढ़ें :केवल यह फार्मुला अपना बचा जा सकता है हार्ट अटैक से… जानें
इसे भी पढ़ें :चलती ट्रेन में भीषण डकैती और फायरिंग… देखें
इसे भी पढ़ें :4 घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात, मौके पर NDRF और SDRF तैनात…
इसे भी पढ़ें :भारत ने जीता मैच, पांच विकेट से हारा ऑस्ट्रेलिया…












