Ranchi : राजधानी रांची में दूसरी वंदे भारत ट्रेन को आज ग्रीन सिग्नल मिल गया है। रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ आज रांची स्टेशन से हुआ। रांची-हावड़ा समेत PM मोदी ने आज 9 वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। मौके पर गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने स्टेशन पर पहुंचकर बच्चों एवं यात्रियों से बात कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि इससे हावड़ा और बंगाल जाने वाले मुसाफिरों को काफी राहत मिलेगी। 27 सितंबर से ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जायेगा।
ट्रेन सप्ताह में केवल मंगवार छोड़कर सभी दिन चलेगी। रांची से हावड़ा का सफर 7 घंटों का होगा। चेयरकार में सफर करने के लिए मुसाफिरों को 1030 रुपये देने होंगे, जहां फूडिंग के साथ 1155 रुपये लगेंगे। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रियों को 2045 रुपये देने होंगे। जबकि फूडिंग के साथ 2200 रुपये किराया देना होगा।रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर खुलेगी और सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। टाटानगर स्टेशन में 5 मिनट रुककर 8 बजकर 45 मिनट पर हावड़ा के लिए रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर हावड़ा स्टेशन पहुंच जाएगी। वहीं, वापसी में दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन हावड़ा से खुलेगी और शाम 7 बजकर 05 मिनट पर टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 7 बजकर 10 मिनट पर रांची के लिए रवाना हो जाएगी। रांची से हावड़ा तक का किराया करीब एक हजार रुपये और टाटानगर से हावड़ा तक का किराया 600 से 700 रुपए हो सकता है। इसमें कुल 8 कोच होंगे, जिसमें लगभग 1 हजार यात्री सफर कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें :4 घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात, मौके पर NDRF और SDRF तैनात…
इसे भी पढ़ें :भारत ने जीता मैच, पांच विकेट से हारा ऑस्ट्रेलिया…
इसे भी पढ़ें :MP से चांडिल जा रहा ट्रक पलामू में जब्त… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :न्यायाधीश देव का निधन न्यायिक जगत में अपूरणीय क्षति : CM
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर मची खलबली…
इसे भी पढ़ें :Apple store के बाहर लगी लंबी लाइनें…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के दामोडीह में मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :9 IAS और 6 SDO का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :SBI में निकली बंपर वैकेंसी, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के दामोडीह में मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :9 IAS और 6 SDO का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :खूंटी में बालू माफियाओं का राज, ऐसे खुला राज… जानें
इसे भी पढ़ें : PM मोदी की सुरक्षा में तैनात SPG के निदेशक का निधन…








