spot_img
spot_img

अजनबी शहर में मुलाकात, कयामत बनी, मशहूर एक्टर्स परिणीति बनीं दुल्हन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अजनबी देश में एक अजनबी लड़की से मुलाकात कयामत हो गई। दोस्ती का था इरादा और मोहब्बत हो गई। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर में बिजनेस, इकोनॉमिक्स और फाइनेंस का डिग्री कोर्स कर रही यह लड़की अब मशहूर एक्टर्स परिणीति चोपड़ा है, वहीं, तब लंदन स्कूल ऑफ इकोनाॅमिक्स में पढ़ाई कर रहे राघव चड्ढा अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। बॉलीवुड में कई हिट फिल्म देने वाली परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी पंजाब से शुरू हुई थी। तब परिणीति एक फिल्म “चमकीला” की शूटिंग के लिए पंजाब में थीं, जहां राघव परिणीति से मिलने पहुंचे थे। यहां हुई मुलाकात में दोनों एक दुजे के हो गये और एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाने का इरादा बना लिया। एक इंटरव्यू के दौरान राघव चड्ढा ने अपने और परिणीति के रिश्ते के बारे में खुलासा किया था कि,’हमारी मुलाकात मैजिकल और नेचुरल थी। मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद देता हूं कि मेरे जीवन में परिणीति आई।’ परिणीति को राघव ने वरदान बताते हुए कहा कि वह एक बड़ा आशीर्वाद है और मैं बेहद खुश हूं कि वह मेरी पार्टनर हैं। आज यानी 24 सितम्बर को कुछ ही पलों के बाद परिणीति चोपड़ा सांसद राघव चड्डा की जीवन संगिनी बन जायेगी। बारात निकल चुकी है। उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी है। इस मौके पर सियासी हस्तियों से लेकर बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार मौजूद थे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान भी मौजूद रहे। ये सारी हस्तियां उनकी शादी के गवाह बनेंगे। इससे पहले राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई मई में दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी।

11 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे राघव चड्ढा के पिता का नाम सुनील चड्ढा और माता का नाम अल्का चड्ढा है। उन्होंने 2009 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। वहीं 2011 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंट किया। 23 साल की उम्र राघव साल 2011 इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में शामिल हुये। साल 2020 में राघव दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजेंद्र नगर सीट से चुनाव जीते। बाद में उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। साल 2022 के मार्च में पंजाब से राज्यसभा चुनाव में वह निर्विरोध चुने गये। इसी बीच इंडिया फैशन अवार्ड्स द्वारा उन्हें सबसे स्टाइलिश राजनेता से सम्मानित किया गया।

परिणीति से कम अमीर हैं राघव 

मार्च 2022 में राज्यसभा चुनाव के लिए हलफनामे के अनुसार उस वक्त राघव के पास महज 30 हजार रुपये नकद थे। आप नेता की उस वक्त की चल संपत्ति करीब 37 लाख रुपये की थी। वित्तीय वर्ष 2020-21 में उन्होंने 2.44 लाख रुपये की आय दिखाई थी। चुनावी घोषणापत्र में आप नेता ने बताया है कि उनके पास मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (2009) है जिसकी कीमत 1.32 लाख रुपये थी। वहीं 4.95 लाख रुपये की 90 ग्राम की ज्वेलरी भी उनके पास है।

हरियाणा के अंबाला में 22 अक्तूबर 1988 जन्मीं परिणीति पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। परिणीती चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा आगे रही। 12वीं में देशभर में टॉप किया था और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। वो इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। साल 2009 में आर्थिक मंदी का दौर आया और परिणीति वापस इंडिया आ गईं। यहां आने के बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स में बतौर इंटर्न काम करना शुरू किया। बाद में उन्होंने पीआर मैनेजर के तौर पर काम किया। प्रियंका चोपड़ा को एक्टिंग करता देख परिणीति को भी एहसास हुआ कि वो भी ये कर सकती हैं। किस्मत अजमाई और पहली ही फिल्म से परिणीति की तकदीर बदल गई। वह सिंगर भी है।

कितनी अमीर हैं परिणीति?

फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, 2019 में परिणीति की कमाई 12.5 करोड़ रुपये थी। फोर्ब्स इंडिया में उनकी कमाई का जरिया फिल्म और विज्ञापन बताये गये थे। वैसे, अब फाइनेंशियल एक्सप्रेस जैसे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़ें :रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ग्रीन सिग्नल, 27 सितंबर से…

इसे भी पढ़ें :केवल यह फार्मुला अपना बचा जा सकता है हार्ट अटैक से… जानें

इसे भी पढ़ें :चलती ट्रेन में भीषण डकैती और फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें :4 घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात, मौके पर NDRF और SDRF तैनात…

इसे भी पढ़ें :भारत ने जीता मैच, पांच विकेट से हारा ऑस्ट्रेलिया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...