Kohramlive : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले गये वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 276 रन बनाये। डेविड वॉर्नर ने 52, जोश इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिये।
ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। ऋतुराज ने 71 रन और शुभमन गिल ने 74 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 49वें ओवर में शॉन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।
भारत ने मोहाली में 1996 के बाद पहली बार यानी 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में जीत हासिल की है। इन दोनों के बीच इस मैदान पर छठा मैच था। इसमें से भारत ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने चार मुकाबले जीते हैं। 1996 के बाद भारतीय टीम ने अब जीत हासिल की है। इस मैदान पर पिछले चार वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे। सीरीज का दूसरा वनडे 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा।
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर मची खलबली…
इसे भी पढ़ें :Apple store के बाहर लगी लंबी लाइनें…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के दामोडीह में मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :9 IAS और 6 SDO का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :SBI में निकली बंपर वैकेंसी, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के दामोडीह में मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :9 IAS और 6 SDO का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :खूंटी में बालू माफियाओं का राज, ऐसे खुला राज… जानें
इसे भी पढ़ें :सोये पति के गले पर चला दिया छुरा, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो












