Sahibganj : साहिबगंज के बरहरवा में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते हुये दुमका ACB की टीम ने उनके ही कार्यालय में पकड़ लिया। डीलरों से हर महीने 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की शिकायत सामने आई थी। डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष आलमगीर आलम ने ACB से शिकायत की। ACB ने योजना के तहत 40 हजार रुपये देकर डीलर को MO के पास भेजा… जैसे ही पैसे दिये गये, टीम ने मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। नंदन कुमार की पोस्टिंग महज 2 महीने पहले ही हुई थी। CGL पास कर पहली पोस्टिंग में ही घूसखोरी के आरोप में फंस गये। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दुमका ले जाकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आधिकारिक बयान का इंतजार है।
इसे भी पढ़े : महज 2 महीने पहले पोस्टिंग, अब रंगेहाथ धरा गये…
इसे भी पढ़े :रांची के नये डिप्टी मेयर बने ये…
इसे भी पढ़े :नवरात्रि में करें ये पांच काम, खुलेंगे भाग्य के द्वार…
इसे भी पढ़े :बाहुबली विधायक को मिली बेल, मोकामा में बढ़ी हलचल…
इसे भी पढ़े :जालिम परिवार, रो-धो रही एक बेटी… देखें वीडियो






