नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को खुशहाल जिंदगी का सपना देकर विदा किया गया था, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा गांव में एक नई-नवेली दुल्हन की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रविवार सुबह जैसे ही जमशेदपुर के मानगो में जिज्ञासा कुमारी के मायके में उसकी मौत की सूचना पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है।

14 मार्च को हुई थी शादी, दो महीने में उजड़ गया घर

मृतका जिज्ञासा कुमारी की शादी इसी साल 14 मार्च को हेसागढ़ा निवासी सुमित कुमार सिन्हा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मृतका के पिता अनूप कुमार सिन्हा ने मांडू थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि पति अक्सर मारपीट करता था और बेटी मानसिक तनाव में रहती थी। रविवार सुबह मृतका के ससुर सुमेश कुमार सिन्हा ने फोन कर जिज्ञासा की मौत की सूचना दी। जब परिवार ने मौत का कारण पूछा, तो उन्हें बताया गया कि जिज्ञासा ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन पिता का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ थी और वह ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकती थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उन्हें आने का मौका तक नहीं दिया और शव को जल्दबाजी में सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करा दी। परिजनों का कहना है कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करती है। पिता ने मृतिका के पति सुमित कुमार सिन्हा, ससुर सुमेश कुमार सिन्हा, सिमरन सिन्हा, अंशु कुमार सिन्हा और नीतीश कुमार सिन्हा समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ गलत हुआ है और दोषियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिये।

भाई ने भी सुनाई उस रात की कहानी

मृतका के भाई निखिल कुमार श्रीवास्तव ने भी कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि वह 22 मई को पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिये बहन के घर पहुंचे थे। उसी शाम बहन और जीजा के बीच विवाद हुआ था। 23 मई को परिवार के लोग रजरप्पा मंदिर गये थे। रात करीब 11 बजे तक बहन से बातचीत हुई थी, जिसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने चले गये। सुबह करीब पांच बजे शोर सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि बहन को पलंग पर लिटाया जा रहा था और जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया जा रहा था। भाई ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि जिज्ञासा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनका दावा है कि मृतका पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था और वह क्यों ऐसा कदम उठाई, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।

इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें

इसे भी पढ़ें : पहले करंट लगाया फिर ज’हर पिलाया, मा’रा गया एक पति…

इसे भी पढ़ें : इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

इसे भी पढ़ें : छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, ची’ख से बची इज्जत…

इसे भी पढ़ें : ब्ला’स्टिंग से फटने लगे घर, सड़क पर उतरे गुस्साये ग्रामीण…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें

Ranchi :  राजधानी रांची में बकरीद पर्व को लेकर...

पहले करंट लगाया फिर ज’हर पिलाया, मा’रा गया एक पति…

UP : यूपी के मुरादाबाद में हुई एक वारदात...

इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

New Delhi : महंगाई के इस दौर में हर...