रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi :  राजधानी रांची में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में बीते, इसे लेकर रविवार को कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ASP निखिल राय ने की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों के शांति समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

त्योहार खुशियों का है, इसे मिलजुल कर मनायें

बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। ASP निखिल राय ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिये सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे मिलजुलकर इसे शांतिपूर्वक मनायें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

साफ-सफाई पर जोर

बैठक के दौरान लोगों से बकरीद के मौके पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई। प्रशासन ने कहा कि त्योहार के दौरान नागरिक प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पूरे शहर में अमन, शांति और व्यवस्था बनी रहे। बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि रांची की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की परंपरा को हर हाल में कायम रखा जायेगा।

इसे भी पढ़ें : पहले करंट लगाया फिर ज’हर पिलाया, मा’रा गया एक पति…

इसे भी पढ़ें : इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

इसे भी पढ़ें : छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, ची’ख से बची इज्जत…

इसे भी पढ़ें : ब्ला’स्टिंग से फटने लगे घर, सड़क पर उतरे गुस्साये ग्रामीण…

इसे भी पढ़ें : केवल 4 रसगुल्ले को लेकर शादी में बवाल, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...

पहले करंट लगाया फिर ज’हर पिलाया, मा’रा गया एक पति…

UP : यूपी के मुरादाबाद में हुई एक वारदात...

इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

New Delhi : महंगाई के इस दौर में हर...