Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। दांत का इलाज कराने गई एक नर्स ने टाटीसिल्वे के एक दंत चिकित्सक पर इलाज के दौरान अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का इल्जाम लगाया है। घटना के बाद पीड़िता सदमे में है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ स्थित लाली मेडिकल हॉल के पास संचालित क्लीनिक में यह घटना सामने आई है। 22 साल की पीड़िता नर्स ने दर्ज FIR में आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार को दांत का इलाज कराने डॉ शाहिद के क्लीनिक गई थी। युवती का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, डॉक्टर उसकी छाती मसलने लगा और उसके अंडरगार्मेंट का रंग और साइज तक पूछने लगा।
विरोध किया, लेकिन डॉक्टर नहीं रुका
पीड़िता नर्स ने पुलिस को बताया कि उसने डॉक्टर की हरकत का विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद वह नहीं रुका। डरी और घबराई नर्स रोने लगी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद डॉक्टर ने उसे छोड़ा। क्लीनिक से निकलने के बाद युवती सीधे घर पहुंची और पूरी घटना अपने पिता को बताई। इसके बाद शनिवार को युवती के परिजन टाटीसिल्वे थाना पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डॉक्टर बोला, “मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा”
वहीं आरोपी डॉक्टर डॉ शाहिद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि युवती पहले भी कई बार उनके पास इलाज करा चुकी है। इस बार अचानक ऐसा आरोप लगाना उनकी समझ से परे है। डॉक्टर का कहना है कि उन्हें बदनाम करने और फंसाने की साजिश रची जा रही है। डॉक्टर शाहिद ने दावा किया कि काफी पहले वह युवती के पिता के माध्यम से एक जमीन खरीदने वाले थे, लेकिन बाद में वह सौदा नहीं हो सका। उन्होंने आशंका जताई कि शायद उसी बात को लेकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…
इसे भी पढ़ें : अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…
इसे भी पढ़ें : नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें
इसे भी पढ़ें : पहले करंट लगाया फिर ज’हर पिलाया, मा’रा गया एक पति…






