Bihar : बिहार की सियासत में बड़ा अपडेट सामने आया है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। दुलारचंद यादव मर्डर केस में वे अब तक बेऊर जेल में बंद थे। कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही शुक्रवार (20 मार्च) या शनिवार (21 मार्च) तक जेल से बाहर आ सकते हैं। इस खबर के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान जेल से बाहर आकर उन्होंने वोट डाला था। उसी वक्त संकेत दे दिया था कि “एक-दो महीने में बाहर आ रहे हैं…”। अनंत सिंह पहले ही कह चुके हैं कि अब राजनीति की कमान परिवार संभालेगा। साथ ही ये भी साफ किया कि नीतीश कुमार के बाद वे सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगे। यहां याद दिला दें कि विधानसभा में शपथ के दौरान CM नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। बीते साल 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इसी केस में अनंत सिंह आरोपी बने। जेल में रहते हुये ही चुनाव जीतकर विधायक बने। अब रिहाई की खबर से मोकामा में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है… समर्थक स्वागत की तैयारी में जुट गये हैं।
इसे भी पढ़ें : चेतना प्लेस में जुटी सोच और समाज की ताकत, यादगार होगी आंबेडकर जयंती…






