Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ अब हजारीबाग पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर 24 मई को शहर में नो पार्किंग को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने माइक से लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को नियमों का पालन करने की अपील की। शहर के व्यस्त चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को समझाया गया कि अब नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करना भारी पड़ सकता है।
इंद्रपुरी चौक से जिला मोड़ तक चला अभियान
यह जागरूकता अभियान इंद्रपुरी चौक से शुरू होकर मेन रोड, झंडा चौक, पानी टंकी, पैगोडा चौक, सुंदरी मार्केट, पंच मंदिर चौक, छोटी ग्वालटोली चौक, खाजा चौक, सांसद महोदय मोड़, कल्लू चौक होते हुए जिला मोड़ तक चलाया गया। पुलिस टीम ने खास तौर पर ऑटो और टोटो चालकों को चेतावनी दी कि वे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें। अभियान के दौरान पुलिस ने साफ कर दिया कि फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन अगले दो दिनों के बाद नियम तोड़ने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। माइक से लगातार यह घोषणा की जाती रही कि नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने पर नियमानुसार चालान काटा जायेगा। इस अभियान का नेतृत्व CCR के DSP ने किया। अभियान के लिये यातायात थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों और 10 गृहरक्षकों की टीम गठित की गई थी। पूरी टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करती नजर आई।
जाम से राहत दिलाने की कोशिश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ती भीड़ और सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग की वजह से आम लोगों को रोजाना जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। इसी को देखते हुये यह विशेष अभियान चलाया गया है, ताकि लोग खुद नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।
इसे भी पढ़ें : नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें
इसे भी पढ़ें : पहले करंट लगाया फिर ज’हर पिलाया, मा’रा गया एक पति…
इसे भी पढ़ें : इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें
इसे भी पढ़ें : छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, ची’ख से बची इज्जत…






