Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर हजारीबाग पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसे लेकर रविवार को बरही थाना क्षेत्र के रांची-पटना मार्ग स्थित बरही चौक पर विशेष मॉक ड्रिल किया गया। हजारीबाग के पुलिस कप्तान के निर्देश पर आयोजित इस मॉक ड्रिल में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया।
बरही चौक पर दिखी पुलिस की मुस्तैदी
बरही चौक पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान बरही के SDPO और बरही के थानेदार की मौजूदगी में पुलिस बल ने सुरक्षा तैयारियों का प्रदर्शन किया। रांची-पटना मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के बीच पुलिस की सक्रियता को देखकर आम लोगों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा। अधिकारियों ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिये सभी लोग मिलजुलकर इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनायें।
अफवाहों से सावधान रहने की अपील
हजारीबाग पुलिस ने लोगों से खास अपील करते हुये कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाले किसी भी भ्रामक संदेश से सावधान रहें। पुलिस ने कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर अगर किसी भी प्रकार का संदिग्ध या भड़काऊ मैसेज मिले, तो उसे बिना सत्यापन आगे शेयर न करें। लोगों से कहा गया कि ऐसे किसी भी संदेश की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दें, ताकि प्रशासन समय रहते कार्रवाई कर सके। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि हजारीबाग की पहचान हमेशा अमन और सामाजिक सौहार्द के लिये रही है और इसे हर हाल में कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।
इसे भी पढ़ें : अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…
इसे भी पढ़ें : नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें
इसे भी पढ़ें : पहले करंट लगाया फिर ज’हर पिलाया, मा’रा गया एक पति…
इसे भी पढ़ें : इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें






