नवरात्रि में करें ये पांच काम, खुलेंगे भाग्य के द्वार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चैत्र नवरात्रि मन, आत्मा और विश्वास को नया रूप देने का अवसर है। इस बार 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चलने वाले इन नौ दिनों में हर घर, हर दिल मां की भक्ति में डूबा नजर आयेगा। नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है।

ये 5 उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत

घी का दीपक जलायें, सुबह-शाम मंदिर में घी का दीपक जलायें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कई श्रद्धालु अखंड ज्योति रखते हैं।

मंत्र और पाठ का सहारा

दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा या मंत्र जाप करें। खास मंत्र: “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे”।  इससे मन की शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या पूजन का महत्व

छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजन करें। भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद लें। घर में सुख-समृद्धि का आगमन माना जाता है।

सात्विक भोजन अपनायें

व्रत, फलाहार और हल्का भोजन करें। संयमित दिनचर्या से शरीर और मन दोनों शुद्ध रखें। इससे भीतर की शांति को बल मिलता है।

दान-पुण्य का करें संकल्प

जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या अनाज दें। मान्यता है कि पुण्य के साथ जीवन में सकारात्मक बदलाव होता है।

इसे भी पढ़ें : चेतना प्लेस में जुटी सोच और समाज की ताकत, यादगार होगी आंबेडकर जयंती…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...