धनबाद : झारखंड-बंगाल की सीमा पर बंगाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बराकर इलाके में पुलिस ने नाका पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक बाइक सवार को रोका। युवक की जब जांच की तो पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने युवक के बैग से 9 एमएम का 25 पिस्टल और 46 राउंड जिंदा गोलियां बरामद की। पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार लिया और बाइक को जब्त कर लिया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह और उसके फैले तार को खंगालने में जुटी हुई है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार निलकंठम ने कहा के हथियार बरामदगी मामले में पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए युवक का नाम ऐश मोहम्मद है। वह बंगाल के कुल्टी के केंदुआडीह का रहनेवाला है। उन्होंने बताया कि ऐश बाइक से हथियार लेकर धनबाद रहा था। लेकिन अभी तक इस पर खुलकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। अनुसंधान के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
इसे भी पढ़ें :BJP Leader Jeetram Murder Case : उबाल पर लोगों का गुस्सा, सड़क पर उतर की यह मांग…
इसे भी पढ़ें :Rims से फरार कुख्यात कैदी कृष्ण मोहन झा धराया, यहां से पकड़ाया
इसे भी पढ़ें :मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का निधन
इसे भी पढ़ें :BREAKING : स्कूल की छत गिरी, 25 छात्र-छात्राएं घायल, कई गंभीर
इसे भी पढ़ें :PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :किर्गिस्तान की महिला और बेटे का दिल्ली में मर्डर, इस बिंदु पर जांच












