spot_img

पटना में टीचर कैंडिडेट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार विधान मंडल के शीत सत्र का मंगलवार को प्रारंभ होते ही हंगामा शुरू हो गया। सदन के अंदर विपक्षी दल हंगामा कर रहे थे, तो TET पास कैंडिडेट्स सड़क पर उतर गए। पुलिस ने इन कैंडिडेट्स पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठीचार्ज किया। ये हाथों में गुलाब लेकर विधानसभा का घेराव करने निकले थे। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कैंडिडेट्स को डाक बंगला चौराहे पर रोक दिया। इसके बाद वह सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे। अभ्यर्थी ‘नीतीश सरकार हाय-हाय’, नारे लगाते रहे। पुलिस ने कैंडिडेट्स को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

प्रदर्शन और विरोध का यह है कारण

अभ्यर्थियों का कहना था कि 3 साल से लगातार अपनी मांग को लेकर वे धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर भी सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। अब नौकरी लेकर ही दम लेंगे। चाहे जेल क्यों ना जाना पड़े। बता दें कि बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इसको लेकर ही यह अभ्यर्थी करीब 5 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। सातवें चरण की बहाली प्रक्रिया सेंट्रलाइज होनी है। मतलब अभ्यर्थी जिन जिलों की नियोजन इकाइयों के लिए आवेदन भरना चाहेंगे उन्हें उसके लिए ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें : दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें

इसे भी पढ़ें : DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें : MLA ममता देवी की विधायकी पर ग्रहण, मिली इतने साल की सजा

इसे भी पढ़ें : राजधानी में बहुचर्चित सुषमा बड़ाईक पर चली गोली, देखें फिर क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...