MLA ममता देवी की विधायकी पर ग्रहण, मिली इतने साल की सजा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi/Ramgarh : रामगढ़ विधायक ममता देवी की विधायकी पर ग्रहण लग गया। उनकी विधायकी अब खत्म हो जाएगी। गोला गोलीकांड में रामगढ़ विधायक ममता देवी को पांच साल की सजा सुनाई गई है। हजारीबाग जिला जज चतुर्थ कुमार पवन की अदालत ने सजा का ऐलान किया है।

बीते 8 दिसंबर को विधायक ममता देवी दोषी करार दी गई थी। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस कांड में विधायक ममता देवी के साथ राजीव जायसवाल, मनोज पुज्जर, अभिषेक सोनी, बालेश्वर भगत, कुवंर महतो, जादू महतो, आदिल इनामी, दिलदार हुसैन, बासुदेव प्रसाद, सुभाष महतो, कुलेश्वर महतो को दोषी करार दिया गया था।

क्या है मामला

यहां याद दिला दें कि साल 2016 के 29 अगस्त को रामगढ़ के गोला थाना इलाके में आइपीएल कंपनी को बंद कराने को लेकर 150-200 संख्या में गांव वाले धरना पर बैठे हुए थे। सभी कंपनी के सामने ममता देवी के नेतृत्व नागरिक चेतना मंच के बैनर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दरम्यान गांव वालों का गुस्सा उबाल पर आ गया था। वे बवाल करने लगे थे। पुलिस को डिफेंस को लेकर फायरिंग करनी पड़ी थी। इस फासरिंग में कुछ लोगों की जान चली गई थी। वहीं, लगभग तीन दर्जन लोग जख्मी हो गये थे।

इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बोरी में बंद मिली शख्स की डेड बॉडी, कटे मिले कान, पैर और आधी गर्दन

इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर टांग, 4 KM तक भागता रहा शख्स… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : राजधानी में बहुचर्चित सुषमा बड़ाईक पर चली गोली, देखें फिर क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...