spot_img
spot_img
spot_img

DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : 18 माह के DA Arrear  यानी महंगाई भत्ते का बकाया केंद्रीय कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।  इस संबंध में सरकार ने राज्यसभा में लिखित जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय की तरफ से राज्यसभा में केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि तीन किस्तों का पैसा नहीं दिया जाएगा। बता दें कोविड-19 काल में DA की तीन किस्त (1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020, 1 जनवरी 2021) रोक दी गई थी। इसके बाद सरकार ने जुलाई 2021 में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को बहाल कर दिया। पिछले 18 महीने के अटकी तीन किस्त के पैसा का कोई जिक्र नहीं किया। सरकार ने 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का इजाफा किया। इसके बाद जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी पहुंच गया। मौजूदा वक्त में यह 38 फीसदी है, लेकिन, कर्मचारी उस 18 महीने का भी पैसा चाहते थे, जिस दौरान महंगाई भत्ता बंद था। पेंशनर्स ने भी पिछले साल डीए एरियर की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी और उनसे मामले में दखल की अपील की थी। लेकिन, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ।

सरकार के खजाने में 34,000 करोड़ रुपए की होगी बचत

सरकार ने जिस अवधि में महंगाई भत्ते को रोका था, उससे सरकार को 34,000 करोड़ रुपए की बचत हुई है। अनुमान है कि केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए DR और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) के एरियर की कुल राशि करीब 34,000 करोड़ रुपए है। पेंशन नियमों की समीक्षा के लिए स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थाई समिति की 32वीं बैठक में भी व्यय विभाग  के एक प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया था कि पिछले DA-DR के एरियर को जारी नहीं किया जाएगा।

 

7th Pay Commission 18 Month DA Arrears latest news pending amount Modi government finance ministry clarifies in Rajya Sabha today news 7th CPC update mehngai bhatta

इसे भी पढ़ें : बोरी में बंद मिली शख्स की डेड बॉडी, कटे मिले कान, पैर और आधी गर्दन

इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर टांग, 4 KM तक भागता रहा शख्स… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...